महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या।
यूपी राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता सिंह चौहान अयोध्या पहुंचीं।
हनुमानगढ़ी और रामलला के दरबार में दर्शन-पूजन कर लिया आशीर्वाद।
सर्किट हाउस में महिला रोजगार और धार्मिक पर्यटन को लेकर दिया बड़ा बयान।
बोलीं- अयोध्या में बढ़ता पर्यटन महिलाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर है।
भगवान की पोशाक, तिलक, फूल-माला और प्रसाद की दुकानों से महिलाएं रोजगार पा सकती हैं।
कहा- जितना बढ़ेगा अयोध्या में पर्यटन, उतने ही बढ़ेंगे रोजगार के अवसर।
भगवान राम की बहन शांता देवी का किया जिक्र, 28 अगस्त की राखी परंपरा बताई।
श्रृंगी ऋषि आश्रम में भव्य आयोजन, मां सरयू को अर्पित की गई 500 मीटर लंबी चुनरी।
आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, बच्चे और साधु-संत रहे मौजूद।
महिला सुरक्षा के साथ धार्मिक पर्यटन और रोजगार में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर।