महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या।
सावन के आखिरी सोमवार पर एडीजी जोन लखनऊ प्रवीण कुमार अयोध्या पहुंचे।
एडीजी ने प्रसिद्ध प्राचीन नागेश्वरनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक किया।
उन्होंने भगवान शिव का विधि-विधान से पूजन कर आशीर्वाद लिया।
मीडिया से बातचीत में उन्होंने सावन मेले की व्यवस्थाओं की जानकारी दी।
एडीजी ने कहा कि सावन मेले में लाखों श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे हैं।
श्रद्धालुओं ने प्रमुख मंदिरों में दर्शन-पूजन और धार्मिक अनुष्ठान किए।
सावन मेला 28 अगस्त तक चलेगा।
28 अगस्त को पूर्णिमा स्नान के चलते भारी भीड़ जुटने की संभावना है।
भीड़ को देखते हुए अयोध्या में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
पुलिस प्रशासन श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और सुगम आवागमन के लिए पूरी तरह मुस्तैद है।