चंदन सिंह | पेज 3 न्यूज़ वर्ल्डवाइड | नई दिल्ली

नई दिल्ली: दिल्ली लक्ष्मी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन और जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को लेकर दक्षिण-पूर्वी जिले के DM कार्यालय में जिला स्तरीय कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगम विहार विधानसभा के भाजपा विधायक चंदन कुमार चौधरी ने जनहित से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाते हुए योजना के प्रभावी और पारदर्शी क्रियान्वयन पर चर्चा में भाग लिया।
बैठक में DM श्री श्रवण बागड़िया, सभी SDM सहित कमेटी के सदस्य श्री धर्मवीर जी और श्री गोयल जी समेत सभी सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक में दिल्ली लक्ष्मी योजना का लाभ पात्र लाभार्थियों तक प्रभावी एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाने को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। साथ ही जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा हुई।
विधायक चंदन कुमार चौधरी की भागीदारी इस बात को रेखांकित करती है कि संगम विहार क्षेत्र से जुड़े जनहित के मुद्दों और पात्र लाभार्थियों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने को प्राथमिकता दी जा रही है।
चंदन कुमार चौधरी संगम विहार विधानसभा के भाजपा विधायक होने के साथ पूर्व निगम पार्षद, वार्ड 163 संगम विहार ए और पूर्व जिला महामंत्री, दक्षिणी दिल्ली भाजपा भी रह चुके हैं।