महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या।
सर्किट हाउस में पीएम पोषण योजना के रसोइयों का सम्मान समारोह आयोजित हुआ।
सीएम योगी ने रसोइयों का मानदेय बढ़ाकर 2000 से ₹3000 किया, अयोध्या के 4711 रसोइयों को मिलेगा लाभ।
कार्यक्रम में रसोइयों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित किए गए।
अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
वक्ताओं ने बताया कि मध्यान्ह भोजन योजना वर्ष 2004 में शुरू हुई थी।
वर्ष 2007 से उच्च प्राथमिक विद्यालयों को भी योजना में शामिल किया गया।
वर्तमान में यह योजना पीएम पोषण योजना के नाम से संचालित हो रही है।
योजना के तहत कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों को गर्म-पका और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाता है।
वक्ताओं ने कहा कि योजना बच्चों में सामाजिक समरसता, एकता और भाईचारे को बढ़ावा दे रही है।
रसोइयों को उनके योगदान के लिए सम्मानित करने के साथ चेक भी वितरित किए गए।
जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह, महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी, भाजपा जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी, सीडीओ कृष्ण कुमार और बीएसए लालचंद्र समेत कई जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे।