हजारों हिंदू-मुस्लिम बहनें बांधेंगी राखी, समाजसेवी प्रमोद सिंह की पहल पर सामाजिक सद्भाव का संदेश देने की तैयारी

महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या।
गोसाईं गंज विधानसभा क्षेत्र में प्रदेश के सबसे बड़े रक्षाबंधन कार्यक्रम का रिकॉर्ड बनाने की तैयारियां जोर पकड़ रही हैं। विगत वर्षों की भांति समाजसेवी एवं अपना दल (एस) नेता प्रमोद सिंह की पहल पर 30 अगस्त को राजू इंटर कॉलेज, टिकरी आगागंज बाजार तथा 31 अगस्त को मंगलम मैरिज लॉन, कोछा बाजार में विशाल रक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में हजारों बहनों के शामिल होने की संभावना है।समर्थकों के अनुसार कार्यक्रम में हिंदू और मुस्लिम समाज की बहनें प्रमोद सिंह को राखी बांधकर भाईचारे, सामाजिक सद्भाव और एकता का संदेश देंगी।
समाजसेवी प्रमोद सिंह इससे पहले भी बड़े सामाजिक आयोजनों के माध्यम से अपनी अलग पहचान बना चुके हैं। उनके नेतृत्व में आयोजित विशाल नारी शक्ति सम्मेलन में दुरदुरिया पूजन का आयोजन हुआ था, जिसमें करीब 50 हजार महिलाओं ने सहभागिता की थी। अब रक्षाबंधन के अवसर पर हजारों बहनों को एक मंच पर लाकर नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी है।
प्रमोद सिंह लंबे समय से सामाजिक एवं जनसेवा के कार्यों से जुड़े हैं। उनके द्वारा विशाल रक्तदान शिविर, पौधारोपण अभियान, कंबल वितरण, विराट अंतरराष्ट्रीय दंगल, भारत आल्हा महोत्सव, महाकाल तीर्थ यात्रा और विशाल खेल महोत्सव सहित कई बड़े आयोजन कराए जा चुके हैं। इन आयोजनों में बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता की है।
प्रमोद सिंह विना किसी संवैधानिक या सरकारी पद पर न रहते हुए भी क्षेत्र में सामाजिक गतिविधियों के लिए वर्षों से सक्रिय रहते हैं।