दूसरों की चमक देखकर अपनी खुशी न खोएँ,
दुनियाँ की दौड़ में खुद से दूर न हो जाएँ।
कोई शोहरत चाहे,कोई ताकत का ताज सजाए,
आओँ हम अपनी सादगी में भी जीवन के गीत गाएँ।
हर चेहरे के पीछे अपनी एक कहानी होती है,
हर मुस्कान के भीतर कोई अनकही रवानी होती है।
दुनियाँ को प्रभावित करने से पहले दिल को जीतिए,
क्योंकि असली खूबसूरती इंसान की सादगी होती है।
न दौलत से महान,न पद से कोई खास होता है,
जिस दिल में काइंडनेस हो,वो इंसान उदास नहीं होता है।
शांत सोच और मीठे व्यवहार की अपनी पहचान बनाइए,
दूसरों को सुख देकर जीवन को गुलज़ार बनाइए।
अपेक्षाएँ कम रखिए,आभार को बढ़ाते जाइए,
जो मिला है जिंदगी में,उसका शुकराना मनाते जाइए।
हर सुबह को नेमत समझ,हर शाम को शुक्र से सजाइए,
साधारण दिन भी अलौकिक खूबसूरत बनाइए।
जिसे खुद से संतोष है,वही सच्चा धनवान है,
जिसके हृदय में सुकून है,वही सबसे महान है।
किशन ये दौलत पल भर की,मन की शांति अनमोल है,
शांत मन,संतुष्ट हृदय जीवन की असली पूँजी क़ा मोल है।
