महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या।
अयोध्या मे साइबर क्राइम थाने में रिश्वतखोरी पर एसएसपी गौरव ग्रोवर का बड़ा एक्शन।रिश्वत लेने के आरोप मे दरोगा समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड।दरोगा यशवंत सिंह और पुलिसकर्मी पवन कुमार त्रिपाठी, सोहन लाल और गौरव चारग को किया सस्पेंड, चारों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश के बाद महकमे में मचा हड़कंप।
यह चारों अयोध्या पुलिस के जवान हैं। इन्होंने सीकर (राजस्थान) के एक व्यक्ति को नोटिस दिया। पूछताछ के लिए उसे अयोध्या बुलाया। उसका नाम साइबर फ्रॉड केस में शामिल होना बताया। जेल भेजने की धमकी दी। इससे बचने के लिए 4 लाख रुपए मांगे। 2.80 लाख में डील फाइनल हुई। आज ये पैसा लेने सीकर पहुंचे। राजस्थान की एंटी करप्शन ब्यूरो टीम ने चारों धर लिए। अब UP पुलिसवाले जेल जा रहे हैं।
