महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या।
अवध विश्वविद्यालय का 31वां दीक्षांत समारोह राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल की मौजूदगी में आयोजित हुआ।
समारोह में 1 लाख 66 हजार 55 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की गईं।
विद्यार्थियों की उपाधियां और अंकपत्र डिजिलॉकर पर उपलब्ध कराने की प्रक्रिया का शुभारंभ किया गया।
120 स्वर्ण पदक प्रदान किए गए, जिनमें 86 छात्राओं और 34 छात्रों को मिले।
राज्यपाल ने कहा कि बेटियों की बढ़ती सफलता बदलते भारत की तस्वीर है।
पहली बार स्वर्ण पदक पाने वाले विद्यार्थियों के साथ माता-पिता और अभिभावकों को भी मंच पर सम्मान दिया गया।
स्वर्ण पदक विजेताओं का संपूर्ण परीक्षा परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित किया गया।
इस बार दीक्षांत समारोह में सरस्वती प्रतिमा के सामने दीप प्रज्वलन की परंपरा नहीं निभाई गई।
कला एवं शिल्प के क्षेत्र में योगदान के लिए श्री भग्गालाल कुमार को विद्यावाचस्पति की मानद उपाधि दी गई, जबकि चार शिक्षकों को सर्वश्रेष्ठ शिक्षक पुरस्कार मिला।
राज्यपाल ने युवाओं से नशे से दूर रहने, शोध-नवाचार और कौशल के जरिए राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की अपील की।