
बनेड़ा। आगामी नगर निकाय एवं पंचायत चुनाव को लेकर सोमवार को बनेड़ा में बैठक आयोजित की गई। बैठक पूर्व प्रधान नीरज गुर्जर एवं ब्लॉक अध्यक्ष नारायण लाल गाड़ी के नेतृत्व में संपन्न हुई।
बैठक में आगामी चुनावों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को एकजुट करने तथा चुनावी तैयारियों को लेकर रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आगामी चुनाव में पार्टी को मजबूत स्थिति में लाने के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य करने पर जोर दिया।
अंत में कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर के जन्मदिवस पर गौ माता को राष्ट्र माता बनाने को लेकर बैठक रखी गई और 15 अगस्त को भीलवाड़ा पहुंचने पर आहान किया गया
बैठक में ,जे पी जाट,नगर अध्यक्ष भंवर लाल रेगर, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष इकबाल मोहम्मद शाह, आरिफ मोहम्मद , किशन जाट, दुर्गा देवी बेरवा, अक्षय गुर्जर, जयंत जीनगर,सूर्य प्रकाश शर्मा, गोवर्धन लाल बलाई, महबूब खा, युवा नेता पवन गुर्जर, अनिल धाबाई, हेमराज गुर्जर, इमरान अंसारी,सांवर मल कुमावत,बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।