
गंगापुर सिटी | डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रीय विचार मंच नई दिल्ली के राष्ट्रीय प्रवक्ता हिंदू रत्न राहुल गोयल ने शुक्रवार को गंगापुर सिटी में ADM श्री सुदर्शन सिंह तोमर के माध्यम से देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नाम एक ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त करने और उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है।
हिंदू रत्न राहुल गोयल ने बताया कि बीते दिनों प्रधानमंत्री आवास के बाहर राहुल गांधी द्वारा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को “गद्दार” कहा गया। इस बयान से करोड़ों भारतीयों की भावनाएं आहत हुई हैं। देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद की गरिमा को ठेस पहुंची है।
उन्होंने कहा कि इस प्रकार की अमर्यादित और असंसदीय भाषा लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। इससे देश की एकता और अखंडता को नुकसान पहुंचता है। इसलिए राहुल गांधी की संसद सदस्यता तत्काल प्रभाव से समाप्त की जाए और उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति संवैधानिक पदों के खिलाफ इस तरह की भाषा का प्रयोग न करे।
राहुल गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश प्रगति कर रहा है। ऐसे में देश विरोधी बयानबाजी करने वालों पर सख्ती जरूरी है।
इस अवसर पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रीय विचार मंच के कई कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।