क्षेत्र पंचायत सदस्यों को उपहार स्वरूप एलसीडी भेंट किया गया

महेंद्र त्रिपाठी
पूराबाजार, अयोध्या।
प्रमुख संघ के जिला अध्यक्ष महानगर महामंत्री भाजपा शिवेंद्र सिंह ने गुरुवार को मड़ना स्थित अपने आवास पर अपने जन्मदिन के अवसर पर क्षेत्र पंचायत सदस्यों व प्रधानों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें क्षेत्र पंचायत सदस्यों को उपहार उपहार स्वरूप एलसीडी भेंट कियागया।
शिवेंद्र सिंह ने प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी गुरुवार को अपने मड़ना स्थित आवास पर सम्मान समारोह आयोजित करके विकासखंड पूरा बाजार के समस्त क्षेत्र पंचायत सदस्यों व प्रधानों को सम्मानित किया। जिसमें क्षेत्र पंचायत सदस्यों को उपहार भेंट किया गया
सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि सेवा भाव, सम्मान और संस्कार शिवेंद्र सिंह के स्वभाव में जिसे सदैव करते रहते हैं। यह इन्हें अपने पिताजी से विरासत में मिली है। जान पहचान का हो या अनजान हो हर किसी का सम्मान व सेवा में कभी पीछे नहीं रहते। सेवा और सम्मान शिवेंद्र सिंह के जीवन का संकल्प बन गया है।
कार्यक्रम को जिला अध्यक्ष राधेश्याम त्यागी, पूर्व जिला अध्यक्ष संजीव सिंह, अवधेश कुमार पांडेय बादल, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, गन्ना समिति के चेयरमैन दीपेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष कपिल देव वर्मा, प्रधानाचार्य अविचल सिह, कुंज सोनी, मुकेश यादव, नीरज तिवारी सहित भारी संख्या में बीडीसी प्रधान व ग्रामीण उपस्थित रहे।