महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या के पुलिस उपमहानिरीक्षक कार्यालय में नियुक्त सब इंस्पेक्टर रणजीत यादव ने खाकी के साथियों संग रिजर्व पुलिस लाइन अयोध्या के अश्वशाला परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। गड्ढा खोदकर दो बरगद,एक कटहल,एक अमरूद का पौधा लगाने के बाद उसमें पानी डालकर ट्री गार्ड लगाकर सुरक्षित किया गया। रणजीत यादव ने लोगो से पौधा लगाने के साथ ही उनका संरक्षण करने की अपील किया! इस अवसर निरीक्षक लेखा सुरेश कुमार मौर्य,उपनिरीक्षक सवार पुलिस केसी यादव, मुख्य आरक्षी संतोष कुमार, मुख्य आरक्षी गुल्लू राम, आरक्षी सवार पुलिस धनेश यादव, कृषि विभाग में नियुक्त विनय कुशवाहा,बलराम और मुकेश कुमार उपस्थित रहे!
