किसी का बुरा करके अपनी जीत मत समझना,
किसी का भला करके अपना एहसान मत जताना।
जो बोओगे वही एक दिन जीवन में लौटकर आएगा,
हर कदम पर मानवता का दीप जलाना।
कर्म का हिसाब समय स्वयं देता है,
हर अच्छे-बुरे कर्म का फल निश्चित रहता है।
क्षणिक लाभ के पीछे अपना चरित्र मत गँवाना,
सत्य का पथ कठिन सही, पर अंत में वही जीतता है।
झूठ की दीवारें एक दिन ढह ही जाती हैं,
सत्य की किरणें हर अँधेरा मिटाती हैं।
जो धैर्य और विश्वास का दीप जलाता है,
वही जीवन में सच्ची मंज़िल पाता है।
दूसरों के आँसू कभी कारण मत बनना,
हर पीड़ा में सहारा बनकर साथ चलना।
दुआओँ का धन सबसे अनमोल ख़ज़ाना है,
यही इंसानियत का सबसे सच्चा तराना है।
अहंकार का मुकुट पलभर में टूट जाता है,
विनम्रता का फूल सदा महकता जाता है।
जो सिर झुकाकर रिश्तों का मान निभाता है,
वही हर दिल में अपना घर बनाता है।
किशन,ठोकरें भी जीवन का संदेश सुनाती हैं,
गिरकर उठने की नई राह दिखाती हैं।
मुश्किल घड़ी में जो हिम्मत नहीं गंवाता है,
वही इतिहास में अपना नाम लिखाता है।
क़र विशेषज्ञ स्तंभकार साहित्यकार अंतरराष्ट्रीय लेखक चिंतक कवि संगीत माध्यमा सीए (एटीसी) एडवोकेट किशन सनमुखदास भावनानीं गोंदिया महाराष्ट्र 9226229318

