पूरा ब्लॉक के कई गांवों में हुआ बृहद वृक्षारोपण
महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्याl
वृक्षारोपण महाअभियान के तहत रविवार को विकासखंड पूरा बाजार के कई ग्राम पंचायत में वृक्षारोपण किया गया।
ग्राम पंचायत रोशन नगर में ब्लॉक प्रमुख संघ के जिला अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह व खंड विकास अधिकारी अनुराग सिंह द्वारा वृक्षारोपण किया गया। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख संघ के जिला अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह ने कहा कि वृक्ष ही जीवन के आधार है। इस दौरान एडीओ आईएसबी अवनीश शुक्ला ग्राम पंचायत अधिकारी नीरज सिंह कुंज सोनी, प्रधान अलाउद्दीन अंसारी समेत सैकड़ो लोग मौजूद रहे।
ग्राम पंचायत रामपुर सरधा में प्रधान संघ के जिला उपाध्यक्ष व ब्लॉक अध्यक्ष अभिषेक सूर्यवंशी अंकुर व जिला पंचायत सदस्य देवता प्रसाद पटेल, सचिव कोमल मिश्रा सहित भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
इसी तरह ग्राम पंचायत अलावलपुर में प्रधान विमलेश राज ने वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर मीनाक्षी श्रीवास्तव, घनश्याम मिश्र, सत्य प्रकाश पाठक सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
