
महेंद्र त्रिपाठी
जनपद अयोध्या के पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय में नियुक्त सब इंस्पेक्टर रणजीत यादव को निफा संस्था उत्तर प्रदेश द्वारा 28 जून 2026 दिन रविवार को बाबा साहब भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम संवेदना2 में रक्तदान के प्रति जागरूकता,सुरक्षा के साथ सेवा भावना के लिए प्रदान किया जाएगा।
इंटरनेशनल ब्लड डोनेशन अवेयरनेस कंपैन के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में निफा संस्था के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप कुमार दुबे द्वारा रणजीत यादव को सम्मानित करने के लिए आमंत्रित किया गया है!
अब तक 17 बार रक्तदान कर चुके रणजीत यादव द्वारा अपनी ड्यूटी को वरीयता देते हुए शिक्षा क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किया जा रहा है,इनके द्वारा अयोध्या के जयसिंहपुर वार्ड के मलिन बस्ती के गरीब, असहाय और भिक्षावृत्ति से जुड़े बच्चों को नवम्बर, 2021 से निःशुल्क शिक्षा प्रदान किया जा रहा है। इस समय खुले आसमान में पेड़ के नीचे कुल 70 बच्चों को निःशुल्क शिक्षा दे रहे हैं। शिक्षण के साथ ही उन्हें कॉपी, किताब, पेंसिल, रबर, कटर, पेन,बैग, वस्त्र, चप्पल इत्यादि भी लोगों के सहयोग से निःशुल्क प्रदान करते हैं। रणजीत यादव ने शिक्षा की इस मुहिम को अपना स्कूल नाम दिया है! रणजीत यादव ने मलिन बस्ती के बच्चों के माता-पिता को जागरूक करके 35 बच्चों का एडमिशन नजदीक के सरकारी स्कूल में करवा दिया है अब वह सब रोजाना स्कूल जाते हैं। पुलिस की व्यस्ततम ड्यूटी से समय निकाल कर वंचित वर्ग के बच्चों को शिक्षा देने के कारण अयोध्या वासी प्यार से इन्हें “खाकी वाले गुरुजी” नाम से बुलाते हैं। रणजीत यादव द्वारा शिक्षा क्षेत्र में किये जा रहे अनुकरणीय प्रयास के लिए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में नेशनल सोशल इंपैक्ट अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा!