महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या के जिला अधिकारी शशांक त्रिपाठी से केंद्रीय दुर्गा पूजा एवं रामलीला समन्वय समिति जनपद अयोध्या के पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल जिला अध्यक्ष मनोज जायसवाल के नेतृत्व में मिला।
प्रतिनिधि मंडल में केंद्रीय समिति के संयोजक गगन जायसवाल ,वरिष्ठ पदाधिकारी केशव बिगुलर, रोहिताश चंद्र राजू,बजरंगी साहू,अखिलेश पाठक एवं देवेंद्र अग्रहरि सम्मिलित रहे। प्रतिनिधि मंडल ने जिला अधिकारी अयोध्या से एक पत्र के माध्यम मांग किया कि आने वाले समय में होने वाले धार्मिक उत्सवों जैसे श्री कृष्णजन्माष्टमी, श्री गणेश पूजा, दुर्गापूजा एवं रामलीला उत्सवों के बारे में जो मुख्य समस्याएं अभी से दिख रही हैं, उन पर जिला अधिकारी को संबोधित पत्र में अवगत कराया गया, जिसके अनुसार प्रमुख रूप से राजकीय इंटर कॉलेज के गेट को ऊंचा करना तथा वहां प्रस्तावित स्टेडियम के माध्यम से भविष्य में प्रतिमा एकत्रीकरण में कोई समस्या ना हो एवं चौक के एकदरा को ऊंचा करना तथा नाका चुंगी से लेकर चौक घंटाघर की सड़क के निर्माण कार्य व सीवर लाईन के कार्य को शीघ्र सम्पन्न कराने के लिए, जिलाधिकारी महोदय से अनुरोध किया गया है ।
वाणी का विज्ञान-कम बोलिए, सोच- समझकर बोलिए और ऐसे बोलिए कि दुनियाँ आपकी बात सुने!
शब्दों की शक्ति,विचारों की परिपक्वता और सफलता का शाश्वत सिद्धांत इतिहास इस बात का साक्षी है कि अनेक युद्ध तलवारों...