महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या
भवदीय पब्लिक स्कूल में 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस वर्ष योग की थीम “स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग है”। यह केवल एक थीम ही नहीं बल्कि वृद्धजनों के सम्मान, स्वास्थ्य और गरिमा पूर्ण जीवन का वैश्विक संकल्प है।
इस दिवस पर सभी शिक्षण, गैर शिक्षण संस्थानों एवं सामाजिक स्थलों पर सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन किया जाता है। इसी उद्देश्य से हमारे विद्यालय में योग दिवस मनाया गया।जिसमें विद्यालय प्रबंध समिति के प्रबंधक डॉ0 अवधेश वर्मा, निदेशिका डॉ0 रेनू वर्मा, समस्त शिक्षक तथा शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे। श्रीमती दीपमाला वर्मा एवं रूबी सिंह द्वारा योग के महत्व को बताया गया, तत्पश्चात विद्यालय के खेल प्रशिक्षकों द्वारा योगाभ्यास कराया गया। योग के माध्यम से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने पर विशेष जोर दिया गया। योग दिवस का नेतृत्व वरिष्ठ समन्वयक श्रीमती ऋचा मिश्रा द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में विनायक त्रिपाठी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
