महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या.
रुदौली में बोले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण को लेकर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने वर्षों तक राम मंदिर निर्माण का विरोध किया, भगवान श्रीराम के अस्तित्व पर सवाल उठाए, जबकि समाजवादी पार्टी की सरकार में रामभक्तों और कारसेवकों पर गोलियां चलीं और जय श्रीराम के उद्घोष पर लाठियां बरसाई गईं।
उन्होंने कहा कि आज यही लोग रामभक्तों के सम्मान की बात कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राम मंदिर ट्रस्ट के अनुरोध पर सरकार ने एसआईटी का गठन किया है और यह जांच पूरी निष्पक्षता से होगी। उन्होंने रामभक्तों से मर्यादा और धैर्य बनाए रखने की अपील करते हुए कहा, “जब हमारे पूर्वजों ने प्रभु श्रीराम के जन्मस्थान के लिए 500 वर्षों तक मर्यादा के साथ संघर्ष और इंतजार किया है, तो अब 15 दिन और धैर्य रखिए।
एसआईटी दूध का दूध और पानी का पानी कर देगी।” उन्होंने कहा कि यदि किसी के पास कोई दस्तावेजी प्रमाण है तो उसे एसआईटी को सौंपे और जांच पूरी होने तक कोई भी
अनावश्यक बयानबाजी न करे। साथ ही उन्होंने लोगों से अयोध्या और राम मंदिर को बदनाम करने वाले दुष्प्रचार के बहकावे में न आने की भी अपील की।

