महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या
आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या के दौरे पर हैं,अयोध्या धाम और रुदौली विधानसभा में देंगे करोड़ों की सौगात,
अयोध्या धाम पहुंचकर राम लला हनुमानगढ़ी का दर्शन पूजन और मणिरामदास छावनी में राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास के जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे इसके साथ ही जैन मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे, माना जा रहा है कि पूरे दिन सीएम योगी अयोध्या जनपद में रहेंगे सीएम योगी रुदौली विधानसभा के मां कामाख्या धाम नगर पंचायत को करोड़ों की सौगात देंगे वीरांगना झलकारी बाई कोरी की मूर्ति का अनावरण
आर्युवेदिक मेडिकल कालेज के लोकार्पण
बाबा बाजार नवीन थाना भवन का लोकार्पण
राजस्ट्री भवन भेलसर का लोकार्पण
मंडलीय प्रयोग शाला भवन फेलसंडा रूदौली का लोकार्पण
25 करोड़ से ज्यादा माँ कामाख्या धाम में सौगात
अयोध्या धाम को देंगे 291 करोड़ रुपये की 245 विकास परियोजनाओं की सौगात
-रामायण वैक्स म्यूजियम में होगा मुख्य समारोह, नगर निगम ने पूरी की सभी तैयारिया, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को अयोध्या को विकास की बड़ी सौगात देंगे। मुख्यमंत्री नगर निगम की कुल 291 करोड़ रुपये लागत वाली 245 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। इनमें 47 परियोजनाओं का लोकार्पण तथा 198 नई परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है। मुख्य समारोह अयोध्या के काशीराम कॉलोनी के निकट स्थित रामायण वैक्स म्यूजियम परिसर में आयोजित होगा।
मुख्यमंत्री द्वारा लोकार्पित की जाने वाली 47 परियोजनाओं पर लगभग 25.31 करोड़ रुपये की लागत आई है। इनमें रामायण वैक्स म्यूजियम, जोनल कार्यालय का प्रशासनिक भवन, 10 ओपन जिम, मल्टीलेवल कार पार्किंग, इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम, स्मार्ट स्कूल परियोजनाएं तथा विभिन्न पार्कों का निर्माण प्रमुख हैं।
मुख्यमंत्री लगभग 264 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित 198 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे। इनमें माझा जमथरा क्षेत्र में पंपिंग स्टेशन का निर्माण, जल निकासी व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए कच्चे नालों का निर्माण, पार्किंग सुविधाओं का विकास, 74 बेड के वर्किंग वुमन हॉस्टल का निर्माण, 17.83 करोड़ रुपये की लागत वाला स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स तथा कुशमाहा सहित विभिन्न स्थानों पर तालाब, पार्क, सड़क और यात्री निवास जैसी जनोपयोगी परियोजनाएं शामिल हैं।

