चंदन सिंह | पेज 3 न्यूज़ वर्ल्डवाइड | नई दिल्ली
AAP सांसद ने ट्रस्ट पर लगाए गंभीर आरोप, जांच एजेंसियों की भूमिका पर भी उठाए प्रश्न
अयोध्या/नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने राम मंदिर निर्माण से जुड़े भूमि खरीद मामले को लेकर एक बार फिर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि ट्रस्ट द्वारा 3 करोड़ रुपये मूल्य की नजूल भूमि को 24 करोड़ रुपये में खरीदा गया, जिससे बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितता हुई।
संजय सिंह ने आरोप लगाया कि करोड़ों हिंदुओं की आस्था से जुड़े मामले में पारदर्शिता नहीं बरती गई। उन्होंने प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि अब तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई।
AAP सांसद ने राम मंदिर ट्रस्ट को भंग करने की मांग करते हुए पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने की बात कही। हालांकि, ट्रस्ट की ओर से इन आरोपों पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

