• About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Saturday, August 15, 2026
  • Login
  • Register
Page3News Worldwide
  • Home
  • E-Paper
  • Subscriptions
  • Countries
    • USA
    • Canada
    • India
    • Balochistan
    • Thailand
    • UK
    • Australia
  • Language Wise News
    • Thai News
    • Punjabi News
    • Hindi News
  • Other News
    • World News
    • Latest Movie Reviews
    • Culture
    • Finance
    • Hollywood
    • Business
    • Entertainment
    • Sports
    • Lifestyle
    • Fashion
    • food
    • Health
    • Travel
    • Politics
    • Science
    • Tech
  • Multilingual Editorial
    • English Editorials
    • Thai Editorials
    • Hindi Editorials
    • Punjabi Editorials
    • Page3News Special
No Result
View All Result
  • Home
  • E-Paper
  • Subscriptions
  • Countries
    • USA
    • Canada
    • India
    • Balochistan
    • Thailand
    • UK
    • Australia
  • Language Wise News
    • Thai News
    • Punjabi News
    • Hindi News
  • Other News
    • World News
    • Latest Movie Reviews
    • Culture
    • Finance
    • Hollywood
    • Business
    • Entertainment
    • Sports
    • Lifestyle
    • Fashion
    • food
    • Health
    • Travel
    • Politics
    • Science
    • Tech
  • Multilingual Editorial
    • English Editorials
    • Thai Editorials
    • Hindi Editorials
    • Punjabi Editorials
    • Page3News Special
No Result
View All Result
Page3News Worldwide
No Result
View All Result
Home Hindi News

संजय कॉलोनी में श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव

by Page 3 News International Desk
June 16, 2026
in Hindi News
0
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on WhatsappShare on TelegramShare on LineShare on Email

ध्रुव चरित्र, कपिल ज्ञान एवं शिव-पार्वती विवाह प्रसंग का हुआ भावपूर्ण वर्णन

भगवत भक्ति, ज्ञान, तपस्या एवं आदर्श दाम्पत्य जीवन का संदेश देती है कथा – आचार्य शक्ति देव जी महाराज

शिव पार्वती की झांकी बनी आकर्षण का केंद्र

RelatedPosts

बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मालवीय नगर में शहीद मेजर सुरेंद्र राय को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की

निजी अस्पतालों के आर्थिक शिकंजे पर संसद की 176 वीं रिपोर्ट, इलाज या आर्थिक इम्तिहान? -बीमारी से बड़ी बिल की मार! जब इलाज ही परिवार की जमा -पूंजी निगल जाए -निजी अस्पतालों के इलाज के बढ़ते आर्थिक शिकंजे पर नकेल की ज़रूरत

बजरी नहीं मिलने से भड़का आक्रोश, ट्रैक्टर रैली निकालकर सौंपा ज्ञापन

WhatsApp Image 2026 06 15 at 7.37.25 PM

भीलवाड़ा 15 जून। संजय कॉलोनी स्थित श्री चारभुजा मंदिर में श्री चारभुजा मंदिर सेवा समिति एवं महिला मंडल के तत्वावधान में आयोजित 26 वें पाटोत्सव महोत्सव के अंतर्गत चल रही श्रीमद्भागवत कथा के तृतीय दिवस पर कथा व्यास आचार्य श्री शक्ति देव जी महाराज ने ध्रुव चरित्र, कपिल मुनि के ज्ञान, सती चरित्र एवं शिव-पार्वती विवाह प्रसंग का अत्यंत भावपूर्ण वर्णन कर श्रद्धालुओं को भक्ति एवं अध्यात्म के अमृत रस से सराबोर कर दिया।
कथा के दौरान आचार्य श्री ने ध्रुव चरित्र का वर्णन करते हुए बताया कि भगवान श्रीहरि की प्राप्ति के बाद ध्रुव का जीवन दिव्य एवं आदर्श बन गया। उनकी विमाता सुरुचि ने भी उन्हें सम्मानपूर्वक प्रणाम किया। बाद में उनके भाई उत्तम की मृत्यु हो गई, किन्तु ध्रुव ने धर्म, भक्ति और क्षमा का मार्ग नहीं छोड़ा। उन्होंने कहा कि गुरु और भगवान की कृपा से मृत्यु जैसे भय पर भी विजय प्राप्त की जा सकती है। ध्रुव की अटूट भक्ति और दृढ़ संकल्प के कारण आज भी वे ध्रुव तारे के रूप में आकाश में विद्यमान हैं।
इसके पश्चात आचार्य श्री ने स्वयंभूव मनु की पुत्रियों आकूति, देवहूति एवं प्रसूति का प्रसंग सुनाया। उन्होंने बताया कि देवहूति का विवाह महर्षि कर्दम से हुआ था। चारों आश्रमों का वर्णन करते हुए उन्होंने कहा कि गृहस्थ आश्रम सबसे अधिक उत्तरदायित्वपूर्ण माना गया है, क्योंकि इसमें त्याग, संयम, सेवा और कर्तव्य का विशेष महत्व होता है।
आचार्य श्री ने बताया कि विवाह के पश्चात महर्षि कर्दम तपस्या में लीन हो गए। देवहूति ने पति सेवा में स्वयं को इतना समर्पित कर दिया कि उन्होंने अपने स्वास्थ्य की भी चिंता नहीं की। उनकी निष्ठा से प्रसन्न होकर महर्षि कर्दम ने योगबल से दिव्य विमान की रचना की तथा उन्हें सुख-सुविधाएं प्रदान कीं। बाद में उनके यहां नौ कन्याओं एवं भगवान विष्णु के अंशावतार कपिल मुनि का जन्म हुआ।
कपिल मुनि के ज्ञानोपदेश का वर्णन करते हुए आचार्य श्री ने कहा कि संसार के भोगों से कभी स्थायी तृप्ति प्राप्त नहीं होती। वास्तविक सुख और संतोष केवल ईश्वर भक्ति एवं आत्मज्ञान से ही प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि यदि मन रूपी वस्त्र संसार की माया से मलिन हो जाए तो उसे ज्ञान रूपी साबुन से स्वच्छ किया जा सकता है। इस अवसर पर उन्होंने भजन की पंक्तियां सुनाकर श्रद्धालुओं को आत्मचिंतन एवं सदाचार का संदेश दिया।
कथा के अगले क्रम में दक्ष प्रजापति और माता सती के प्रसंग का वर्णन करते हुए आचार्य श्री ने बताया कि दक्ष ने अपने यज्ञ में भगवान शिव का अपमान किया। भगवान शिव के समझाने के बावजूद माता सती यज्ञ में पहुंचीं, जहां उन्हें उपेक्षा और अपमान का सामना करना पड़ा। अपने आराध्य भगवान शिव की निंदा सहन न कर पाने के कारण माता सती ने योगाग्नि द्वारा देह त्याग कर दिया। इस प्रसंग के माध्यम से उन्होंने अहंकार के दुष्परिणाम एवं सम्मान के महत्व को स्पष्ट किया।
इसके बाद राजा हिमाचल और मैना के यहां माता पार्वती के अवतरण तथा भगवान शिव को पति रूप में प्राप्त करने हेतु उनकी कठोर तपस्या का वर्णन किया गया। आचार्य श्री ने कहा कि माता पार्वती का जीवन दृढ़ संकल्प, तप, त्याग और समर्पण का अनुपम उदाहरण है।
शिव-पार्वती विवाह प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन करते हुए उन्होंने बताया कि भगवान शिव की बारात अत्यंत अलौकिक थी, जिसमें देवताओं के साथ भूत-प्रेत, गण, योगी एवं सिद्धजन भी सम्मिलित थे। कथा पांडाल में शिव-पार्वती विवाह की आकर्षक झांकी सजाई गई। महिलाओं ने भगवान शिव एवं माता पार्वती का विधिवत पूजन-अर्चन किया तथा श्रद्धाभाव से भजन प्रस्तुत किए। “सज रहे हैं भोले बाबा बरात में…” भजन पर पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। भगवान शिव एवं माता पार्वती के रूप में आशीष एवं पूजा गन्दोडिया ने अभिनय किया।
आचार्य श्री ने कहा कि शिव-पार्वती विवाह केवल एक वैवाहिक प्रसंग नहीं, बल्कि शिव और शक्ति, चेतना और ऊर्जा तथा पुरुष और प्रकृति के दिव्य मिलन का प्रतीक है। यह प्रसंग त्याग, विश्वास, धैर्य, तपस्या और समर्पण का संदेश देता है तथा आदर्श दाम्पत्य जीवन की प्रेरणा प्रदान करता है।
कथा के दौरान श्रद्धालु भजनों एवं संकीर्तन में भाव-विभोर होकर झूम उठे। “हर-हर महादेव” और “बोल बम” के जयघोषों से पूरा कथा पांडाल गुंजायमान हो गया। बड़ी संख्या में महिला-पुरुष, युवा एवं बच्चों ने कथा श्रवण कर आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति की।
अंत में महाआरती उतारी गई जिसका लाभ चारभुजा महिला मंडल और सुरेश कुमार खंडेलवाल परिवार ने लिया ।
कथा के दौरान निवर्तमान पार्षदा श्रीमती सुशीला जैन एवं पार्षद प्रतिनिधि राजेंद्र जैन का सम्मान किया गया
समिति के अध्यक्ष जगदीश देवपुरा ने बताया पाटोत्सव कार्यक्रम की सफलता में कमलेश ओझा, गणेश प्रजापत, प्रहलाद त्रिपाठी, महेश खंडेलवाल, दिनेश पीला, प्रकाश देवपुरा, पंकज खारीवाल, राकेश कुकड़ा, गोपाल तोषनीवाल, गोविंद गंदोडिया, हस्तीमल तातेड , महेश सोमानी, अर्पित जैन, लोकेश टॉक, श्याम शर्मा, नरेंद्र तातेड, शांतिलाल बाबेल, लादू लाल पारीक, पवन रूणवाल, संजय सुराणा, राजेश अजमेरा, रामस्वरूप सनाढय,रतन खारीवाल, प्रदीप बाफना, राजकुमार सोमानी, विनोद अजमेरा, अजीत झामड़ , बंशी लाल शर्मा, महेश लड्ढा, दिनेश जैन, हरि बिरला, शुभम मूंदड़ा, अंकित सोडाणी, मदन गट्टानी रामराय गट्टानी, दिनेश मालीवाल, विनोद कोगटा, रामनिवास डाड, आशीष गन्दोडिया, विकास धूपिया, मनोज पीला, रमेश काबरा, सत्य नारायण टेलर एवं उमा शंकर चतुर्वेदी पूरे श्रद्धा भाव से जुटे हुए है । कथा उपरांत श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया।
समिति के मंत्री अरविन्द जैन ने सभी श्रद्धालुओं का स्वागत एवं आभार व्यक्त कर अधिक अधिक संख्या में भागवत रसपान करने का आग्रह किया है।

अरविंद जैन
मंत्री

Get real time update about this post categories directly on your device, subscribe now.

Unsubscribe
Page 3 News International Desk

Page 3 News International Desk

The Page 3 News is a Multilingual Worldwide daily newspaper founded in 2021. It is published in Bangkok, Thailand by the Page 3 News Thai Limited Partnership. Page 3 News is available to the world in all the three formats i.e. e-Paper, digital and print. The Page 3 News is having offices in many countries like Thailand, India, Canada, USA, etc. and is currently published in English, Thai, Hindi and Punjabi languages.

Related Posts

बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मालवीय नगर में शहीद मेजर सुरेंद्र राय को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की

by Page 3 News International Desk
August 15, 2026
0
1

गोरखपुर — स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर भारतीय जनता पार्टी के निर्देशन में मालवीय नगर वार्ड नंबर 4 में...

निजी अस्पतालों के आर्थिक शिकंजे पर संसद की 176 वीं रिपोर्ट, इलाज या आर्थिक इम्तिहान? -बीमारी से बड़ी बिल की मार! जब इलाज ही परिवार की जमा -पूंजी निगल जाए -निजी अस्पतालों के इलाज के बढ़ते आर्थिक शिकंजे पर नकेल की ज़रूरत

by Page 3 News International Desk
August 15, 2026
0
1

इलाज या आर्थिक इम्तिहान? निजी अस्पतालों के बढ़ते शिकंजे पर संसद की 176वीं रिपोर्ट क़ी 368 सिफारिशों का बड़ा संदेश...

बजरी नहीं मिलने से भड़का आक्रोश, ट्रैक्टर रैली निकालकर सौंपा ज्ञापन

by Page 3 News International Desk
August 15, 2026
0
1

स्थानीय ट्रैक्टरों को रियायती दर पर बजरी उपलब्ध कराने की मांग, 10 दिन में समाधान नहीं तो बड़े आंदोलन की...

तिरंगे के रंग में रंगा जहाजपुर, गूंजे ‘भारत माता की जय’ के जयकारे

by Page 3 News International Desk
August 15, 2026
0
1

जहाजपुर (मोहम्मद आज़ाद नेब) देशभक्ति के जज्बे और उत्साह से शुक्रवार को जहाजपुर नगर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों...

कविता – सारे जहाँ से अच्छा हिंदुस्तां हमारा गौरव को अमर करना है

by Page 3 News International Desk
August 14, 2026
0
7

इतिहास की विरासत लेकर,भविष्य की ओर बढ़ना है,तिरंगे की ऊँची छाया में,नया हिंदुस्तान गढ़ना है,2047 केवल तारीख नहीं,हर युवा का...

रामलला के दर्शन के लिए आस्था का जनसैलाब उमड़ा

by Page 3 News International Desk
August 14, 2026
0
7

महेंद्र त्रिपाठीअयोध्या।श्रावण मास में अयोध्या धाम में आस्था का जन सैलाब उमड़ रहा है। अब तक 35 लाख से अधिक...

Facebook Twitter Youtube Instagram Tumblr Pinterest

Page 3 News Multilingual Worldwide

The Page 3 News is a Multilingual Worldwide daily newspaper founded in 2021. It is published in Bangkok, Thailand by the Page 3 News Thai Limited Partnership. Page 3 News is available to the world in all the three formats i.e. e-Paper, digital and print.

The Page 3 News is having offices in many countries like Thailand, India, Canada, USA, etc. and is currently published in English, Thai, Hindi and Punjabi languages.

Category

Calanderwise News

August 2026
MTWTFSS
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31 
« Jul    

© 2024 Page 3 News - First Multilingual Worldwide Newspaper based in Thailand.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

*By registering into our website, you agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.
All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • Subscriptions
  • E-Paper
  • World News
  • Balochistan
  • USA
  • India
  • Thailand
  • Canada
  • UK
  • Australia
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Page 3 News - First Multilingual Worldwide Newspaper based in Thailand.

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.