महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या
डीजी होमगार्ड डीके ठाकुर आज अयोध्या पहुंचे।
सर्किट हाउस में होमगार्ड विभाग का मंडलीय सम्मेलन आयोजित हुआ।
सम्मेलन में अयोध्या, बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर और अंबेडकर नगर के अधिकारी व जवान शामिल हुए।
विभागीय समस्याओं, आवश्यकताओं और कार्य प्रदर्शन पर मंथन किया गया।
डीके ठाकुर ने कहा कि लंबित समस्याओं का शासन स्तर पर निस्तारण कराया जाएगा।
होमगार्ड जवानों की सेवानिवृत्ति के बाद ईपीएफ सुविधा की मांग प्रमुख मुद्दों में शामिल रही।
जवानों को आयुष्मान भारत योजना से जोड़ने की मांग भी उठाई गई।
दोनों प्रस्ताव वर्तमान में शासन स्तर पर लंबित हैं।
डीजी होमगार्ड ने कहा कि मुख्यमंत्री से मिलकर दोनों मांगों को मंजूरी दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
थानों पर होमगार्ड जवानों के रहने की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने का मुद्दा भी उठाया गया, जिसके समाधान का आश्वासन दिया गया।