-स्वच्छता कर्मियों के लिए क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण आयोजित
महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या
नगर निगम अयोध्या ने सोशियोवाइटल नेटवर्क फाउंडेशन, वी केयर एवं इंडियन पॉल्यूशन कंट्रोल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में स्वच्छता कर्मियों के क्षमता संवर्धन एवं कार्यस्थल सुरक्षा विषयक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान प्रशिक्षित स्वच्छता कर्मियों को सुरक्षा किट का वितरण किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि महापौर महंत गिरीश पत्र पार्टी ने कहा कि अयोध्या नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने में सफाई कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। ऐसे में इनका प्रशिक्षित होना और सुरक्षा उपकरणों से सुसज्जित होना आवश्यक है। उन्होंने स्वच्छता को जनान्दोलन बनाने की आवश्यकता जताई।
सहायक नगर आयुक्त श्री गुरुप्रसाद पांडेय ने प्रतिभागियों को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों ( एमएसडब्ल्यू रूल्स 2026) की जानकारी देते हुए कचरा पृथक्करण, वैज्ञानिक निस्तारण एवं स्वच्छता मानकों के महत्व पर प्रकाश डाला।
प्रशिक्षण सत्र का संचालन श्री मजहर ने किया। प्रशिक्षण के दौरान स्वच्छता कर्मियों को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, घर-घर कचरा संग्रहण, स्रोत स्तर पर कचरा पृथक्करण, व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण के उपयोग तथा कार्यस्थल सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गईं।
कार्यक्रम में एकल-उपयोग प्लास्टिक के प्रयोग से बचाव, कचरे का पृथक्करण तथा पर्यावरण-अनुकूल व्यवस्थाओं को अपनाया गया। आयोजकों ने भविष्य में भी ऐसे क्षमता निर्माण कार्यक्रम आयोजित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। इसमें सेंटर फॉर एनवायरनमेंट एजुकेशन के प्रतिनिधियों ने भी सहभागिता की। कार्यक्रम को अपर नगर आयुक्त श्री भारत भार्गव ने संबोधित किया।
