महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या
STF ने 1.90 लाख के इनामी बदमाश भानु प्रताप सिंह का एनकाउंटर किया
अयोध्या। बीती रात करीब 11 बजे यूपी STF ने मुठभेड़ में कुख्यात इनामी बदमाश भानु प्रताप सिंह उर्फ बबलू को मार गिराया। भानु प्रताप पर विभिन्न जनपदों में कुल 1 लाख 90 हजार रुपये का इनाम घोषित था। उस पर आजमगढ़ से 1 लाख रुपये, अंबेडकरनगर से 50 हजार रुपये, गोरखपुर से 25 हजार रुपये और बस्ती से 15 हजार रुपये का इनाम था।
भानु प्रताप सिंह गोरखपुर जनपद के ग्राम विधनापार, थाना बेलघाट का निवासी था। STF और बदमाश के बीच यह मुठभेड़ अयोध्या जनपद के थाना महाराजगंज क्षेत्र ऐमी घाट पुल के पास हुई मुठभेड़,जिसमें बदमाश ढेर हो गया। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।
