महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या
श्री रामजन्मभूमि मंदिर मंदिर के दानपात्र से करोड़ों रूपये चोरी होने के संबंध में सपा प्रमुख अखिलेश यादव के ट्वीट के बाद देर शाम आया मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय का बयान, कहा ऑडिट चल रहा है ऐसी कोई जानकारी अभी नहीं है !

राम मंदिर मे अखिलेश यादव द्वारा लगाए गए घोटाले के आरोप पर अब ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने जारी किया बयान
” सभी की जानकारी हेतु”
“”श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र का समय समय पर आंतरिक ऑडिट होता है,, इस कार्य में ट्रस्ट और भारतीय स्टेट बैंक के प्रतिनिधि सम्मिलित रहते हैं,, ऑडिट कार्य कई दिन तक चलता है ,, वही कार्य आजकल हो रहा है,, अभी तक कोई उल्लेखनीय बात सामने नहीं आयी है “”, चम्पत राय रविवार ७ जून २०२६,,,,
