विश्व हिन्दू महासंघ के राष्ट्रीय कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री कालिका पीठाधीश्वर महंत श्री सुरेन्द्रनाथ अवधूत जी के सान्निध्य में हरियाणा प्रदेश संगठन विस्तार को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन को हरियाणा के प्रत्येक जिले, विधानसभा और मंडल स्तर तक सशक्त बनाने पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक के दौरान संगठन की मजबूती एवं विस्तार को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण दायित्वों की घोषणा की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत श्री सुरेन्द्रनाथ अवधूत जी ने संगठन के समर्पित कार्यकर्ता डॉ. मंगल सेन गोला जी को विश्व हिन्दू महासंघ हरियाणा प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया। इस अवसर पर उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने उनका स्वागत करते हुए संगठन हित में उनके नेतृत्व पर विश्वास व्यक्त किया।
बैठक में हरियाणा प्रदेश महासचिव श्री संजय कुमार जी, हरियाणा उपाध्यक्ष श्री संतोष यादव जी, फरीदाबाद जिला प्रभारी श्री शिव कुमार कंडेरे जी, जिला महासचिव श्री ओम दत्त गोला जी, फरीदाबाद जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री सतीश कुमार जी, पृथला विधानसभा अध्यक्ष श्री जवाहर सिंह जी, बल्लभगढ़ विधानसभा अध्यक्ष श्री अजय कुमार जी तथा दिल्ली प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री संतोष सिंह जी सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत श्री सुरेन्द्रनाथ अवधूत जी ने कहा कि विश्व हिन्दू महासंघ का उद्देश्य राष्ट्र, धर्म और समाज की सेवा करते हुए सनातन संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए कार्य करना है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से संगठन विस्तार, सामाजिक समरसता, गौ संरक्षण, धर्म जागरण तथा युवाओं को संगठन से जोड़ने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने का आह्वान किया।
बैठक का समापन संगठन को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने के संकल्प के साथ हुआ। उपस्थित राष्ट्रीय पदाधिकारि योगी तेजपाल सिंह जी (कार्यकारी अध्यक्ष), उपाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी श्री सत्यानंद गिरि जी, उपाध्यक्ष आचार्य श्री शुभेश शरमन जी, महामंत्री श्री प्रभाष चंद्र जी, संगठन मंत्री विक्रम गोस्वामी, सचिव श्री सोमेश भारद्वाज जी, प्रचार मंत्री श्री अमित शर्मा, श्री सुनील शर्मा जी (किसान प्रकोष्ठ), श्रीमति रीना एन सिंह (मातृ शक्ति प्रकोष्ठ) श्री सुरेश चंद दक्ष जी, (गौरक्षा प्रकोष्ठ) सह सचिव श्रीमती रंभा सिंह जी, सभी ने विश्वास व्यक्त किया कि नवगठित टीम राष्ट्रीय नेतृत्व में विश्व हिन्दू महासंघ हरियाणा प्रदेश में संगठन को और अधिक मजबूत एवं प्रभावशाली बनाया जाएगा।