महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या
एससी-एसटी आयोग के अध्यक्ष बैजनाथ रावत शिकायतों की समीक्षा के लिए अयोध्या पहुंचे।
सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने गाजियाबाद में बकरीद के दिन हुए हिंदू युवक की हत्या पर दुख जताया।
उन्होंने घटना को निंदनीय बताते हुए इसे देश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण बताया।
बैजनाथ रावत ने कहा कि योगी सरकार ने मामले में त्वरित कार्रवाई की है।
उन्होंने आरोपी के एनकाउंटर को सराहनीय निर्णय बताते हुए भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न होने की उम्मीद जताई।
2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि यह चुनाव भी पिछले चुनावों की तरह ऐतिहासिक होगा।
उनके अनुसार बिहार और पश्चिम बंगाल के चुनावों के परिणाम वैचारिक परिवर्तन का संकेत हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश में राष्ट्रवादी विचारधारा मजबूत हो रही है।
सपा के पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) नारे पर उन्होंने कहा कि ऐसे नारे पुराने हो चुके हैं और जनता अब नई इबारत लिखने जा रही है।
बैजनाथ रावत ने दावा किया कि भाजपा सरकार में अनुसूचित जाति सबसे अधिक सुरक्षित है और उत्पीड़न के मामलों में त्वरित कार्रवाई व न्याय सुनिश्चित किया जाता है।