
महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या
पूरे प्रदेश में भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल घंटो अघोषित बिजली कटौती से प्रदेश के लोगों का जीवन संकट में प्रदेश की सरकार पूरी तरह असफल- पूर्व मंत्री तेजनारायण पांडे पवन
आज प्रदेश के पूर्व मंत्री तेजनारायण पांडे पवन ने कहा भीषण गर्मी ने पूरे प्रदेश में जनजीवन को बेहाल कर दिया है तापमान 45-46 डिग्री तक पहुंच चुका है लेकिन इससे भी ज्यादा दुखद स्थिति यह है कि गांव देहात की जनता लगातार बिजली संकट झेलने को मजबूर है घंटो की अघोषित बिजली कटौती ने लोगों का जीवन संकट में डाल दिया है आज हालात ऐसे हो चुके हैं कि गांवो में दिन तो दिन, रात में भी बिजली नदारत रहती है छोटे-छोटे बच्चे गर्मी और उमस में बिलख रहे हैं बुजुर्गों का स्वास्थ्य बिगड़ रहा है महिलाएं परेशान है और किसान को भी भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है बिजली न होने से पानी की भी समस्या गहराती जा रही है बिजली कटौती से इनवर्टर और बैटरियां लगातार डाउन हो रही हैं जिससे लोगों को पूरी रात जागकर काटनी पड़ रही है सरकार ने बिजली व्यवस्था सुधारने के बड़े-बड़े दावे तो किए थे लेकिन धरातल पर स्थिति बिलकुल विपरीत दिखाई पड़ रही है जनता को राहत देने के बजाय सरकार केवल विज्ञापनों और गोदी मीडिया में अपनी उपलब्धियो का गुणगान कराने में व्यस्त है जबकि सच्चाई यह है कि गांव की जनता आज भी मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रही है प्रदेश की जनता यह जानना चाहती है कि आखिर इतने बड़े-बड़े वादों और दाओ के बावजूद बिजली व्यवस्था क्यों चरमरा गई है? जब भीषण गर्मी में लोगों को सबसे ज्यादा बिजली की आवश्यकता है तब सरकार पूरी तरह असफल क्यों नजर आ रही है यह केवल बिजली का संकट ही नहीं बल्कि सरकार की नाकाम नीतियों और लापरवाही का परिणाम है की आम जनता त्राहिमाम कर रही है और जिम्मेदार लोग आंखें मूंदे बैठे हैं उन्होंने कहा सरकार को तुरंत गांव देहात की बिजली व्यवस्था सुधारने अघोषित बिजली कटौती बंद करने और जनता को राहत देने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए जनता अब केवल आश्वासन नहीं समाधान चाहती है!!