छत्तीसगढ़, रायपुर
अनादि पांडेय
पुलिस अधीक्षक महोदया रायपुर (ग्रामीण ),एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अटल नगर एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय अटल नगर नवा रायपुर के दिशानिर्देश व मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी गोबरा नवापारा के नेतृत्व में अवैध शराब बिक्री पर पूर्णरूपेण अंकुश लगाने हेतु एवं अवैध शराब बिक्री संचालित करने वालो पर लगाम लगाने कि नियत से दिनांक 22/05/2026 को मुखबीर से सूचना मिली कि छांटा रोड नवापारा श्रीराम ट्रेडर्स बोर्ड के सामने एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बिक्री करने रखा है कि मुखबिर सूचना पर हमराह स्टाफ एवं गवाहान के मुखबिर के बताये स्थान छांटा रोड नवापारा श्रीराम ट्रेडर्स बोर्ड के सामने पहुंचकर मुखबीर के बताये हुलिया के व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़े जिसे नाम पता पूछने पर अपना नाम भास्कर निषाद पिता स्व०पुनारद निषाद उम्र 25 साल साकिन सोमवारी बाजार नवापारा थाना गोबरा नवापारा जिला रायपुर का रहने वाला बताया एवं तलाशी एवं बरामदगी पंचनामा तैयार किया गया उक्त आरोपी को शराब रखने व बिक्री करने के संबंध में नोटिस दिया गया जो कोई लाईसेंस व दस्तावेज नहीं होना बताया उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक प्लास्टिक की बोरी में 42 पौवा शेरा देशी मंदिरा मशाला शराब सील बंद कुल मात्रा 07.560 बल्क लीटर किमती करीबन 4200/ रुपये का जप्त कर आरोपी को थाना लाकर थाना गोबरा नवापारा में अपराध क्रमांक – 142/2026 धारा- 34 (2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही कर रिमाण्ड पर रायपुर न्यायालय भेजा गया।
गिरफ्तार आरोपी का नाम
- भास्कर निषाद पिता स्वर्गीय पुनारद निषाद उम्र 25वर्ष साकिन सोमवारी बाजार नवापारा थाना गोबरा नवापारा जिला रायपुर(छग)
*उक्त कार्यवाही में थाना गोबरा से सउनि राजेंद्र साहू प्रआर०1891 कमल बघेल सैनिक 639 भेखलाल निर्मलकर की अहम भूमिका रही