महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या
गर्मी के मद्देनजर अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं को डायरिया जैसी बीमारियों का सामना न करना पड़े, इसके लिए लता चौक समेत नगर के आधा दर्जन स्थानों पर शिविर लगाकर ओआरएस घोल का वितरण किया जाएगा। इस अभियान का उद्घाटन शनिवार दो मई को 11:30 लता चौक पर महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी करेंगे।
यह जानकारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरएम शुक्ल ने दी। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के बाद 12:00 बजे महापौर नगर आयुक्त श्री जयेंद्र कुमार के साथ कौशलपुरी स्थित जोनल ऑफिस पर नाला गैंग में शामिल सफाई कर्मियों को सुरक्षा किट का वितरण करेंगे।
माँ तुझे प्रणाम
परसों दिनांक 30/04/2026 दिन गुरुवार को जबलपुर मे माँ नर्मदा जी मे एक क्रुज के डूब जाने से सात आठ...