• About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Friday, May 1, 2026
  • Login
  • Register
Page3News Worldwide
  • Home
  • Page 3 Family
    • E-Paper
    • E-Magazine
    • Management Team
  • Subscriptions
  • Countries
    • USA
    • Canada
    • India
    • Balochistan
    • Thailand
    • UK
    • Australia
  • Language Wise News
    • Thai News
    • Punjabi News
    • Hindi News
  • Other News
    • World News
    • Latest Movie Reviews
    • Culture
    • Finance
    • Hollywood
    • Business
    • Entertainment
    • Sports
    • Lifestyle
    • Fashion
    • food
    • Health
    • Travel
    • Politics
    • Science
    • Tech
  • Multilingual Editorial
    • English Editorials
    • Thai Editorials
    • Hindi Editorials
    • Punjabi Editorials
    • Page3News Special
No Result
View All Result
  • Home
  • Page 3 Family
    • E-Paper
    • E-Magazine
    • Management Team
  • Subscriptions
  • Countries
    • USA
    • Canada
    • India
    • Balochistan
    • Thailand
    • UK
    • Australia
  • Language Wise News
    • Thai News
    • Punjabi News
    • Hindi News
  • Other News
    • World News
    • Latest Movie Reviews
    • Culture
    • Finance
    • Hollywood
    • Business
    • Entertainment
    • Sports
    • Lifestyle
    • Fashion
    • food
    • Health
    • Travel
    • Politics
    • Science
    • Tech
  • Multilingual Editorial
    • English Editorials
    • Thai Editorials
    • Hindi Editorials
    • Punjabi Editorials
    • Page3News Special
No Result
View All Result
Page3News Worldwide
No Result
View All Result
Home Hindi Editorials

गोंदिया जिला बार एसोसिएशन चुनाव 30 अप्रैल 2026 – लोकतांत्रिक परंपरा,कड़ा मुकाबला और नई नेतृत्व टीम का उदय

by Dr. Parvinder Singh
May 1, 2026
in Hindi Editorials
0
0
SHARES
192
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on WhatsappShare on TelegramShare on LineShare on Email
WhatsApp Image 2026 05 01 at 4.52.21 AM

नई टीम आने वाले समय में संगठन के विकास, अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा और न्यायिक प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में कार्य करने की उम्मीद -एडवोकेट किशन सनमुखदास भावनानी गोंदिया महाराष्ट्र

गोंदिया – भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है, और इसकी सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यहां केवल राजनीतिक संस्थाओं में ही नहीं, बल्कि सामाजिक, पेशेवर और संस्थागत संगठनों में भी लोकतांत्रिक मूल्यों का पालन किया जाता है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए महाराष्ट्र के गोंदिया जिले में जिला बार एसोसिएशन का चुनाव 30 अप्रैल 2026 को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह चुनाव न केवल स्थानीय अधिवक्ताओं के लिए महत्वपूर्ण था, बल्कि यह न्यायिक प्रणाली के उस मजबूत स्तंभ का भी प्रतीक है, जो समाज को न्याय दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। अधिवक्ता किसी भी न्यायिक व्यवस्था की रीढ़ होते हैं, क्योंकि वे ही पक्ष और विपक्ष के बीच संतुलन स्थापित कर न्यायालय के समक्ष सच्चाई को प्रस्तुत करते हैं। ऐसे में बार एसोसिएशन के चुनाव का महत्व और भी सटीकता से बढ़ जाता है।मैं एडवोकेट किशन सनमुखदास भावनानीं गोंदिया महाराष्ट्र ने इस चुनाव की ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हुए यह स्पष्ट रूप से महसूस किया कि इस बार का चुनाव पहले की तुलना में अधिक प्रतिस्पर्धात्मक और चुनौतीपूर्ण था। मतदान सुबह 8 बजे से प्रारंभ होकर दोपहर 3 बजे तक शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ। पूरे दिन अधिवक्ताओं में उत्साह और सक्रियता देखने को मिली। मतदान के बाद सभी की निगाहें परिणामों पर टिकी थीं, जो शाम करीब 8:30 बजे घोषित किए गए। चुनाव में कुल छह प्रमुख श्रेणियों में उम्मीदवार मैदान में थे प्रेसिडेंट, वाइस-प्रेसिडेंट, सेक्रेटरी,जॉइंट सेक्रेटरी,ट्रेज़रर और एग्जीक्यूटिव मेंबर्स।
साथियों, प्रेसिडेंट पद के लिए चार उम्मीदवारों के बीच मुकाबला था। इसमें एडवोकेट सचिन आर. बोरकर ने 128 वोट प्राप्त कर शानदार जीत दर्ज की। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी एडवोकेट रूपेंद्रनाथ ओ. कटरे को 91 वोट मिले, जबकि एडवोकेट आरती के. भगत को 32 और एडवोकेट रामाशंकर जी. राय को 18 वोट प्राप्त हुए। इस परिणाम से यह स्पष्ट हुआ कि बोरकर ने अपने अनुभव,संपर्क और रणनीति के दम पर अधिवक्ताओं का विश्वास जीतने में सटीक सफलता हासिल की।
साथियों, वाइस-प्रेसिडेंट पद पर भी कड़ा मुकाबला देखने को मिला। इस पद के लिए एडवोकेट मंजुलता चतुर्वेदी ने 117 वोट प्राप्त कर जीत हासिल की। उनके मुकाबले एडवोकेट विकास ए. करहाड़े को 81 और एडवोकेट सुचाना जे. मेश्राम (चौरे) को 68 वोट मिले। यह परिणाम महिला नेतृत्व के बढ़ते प्रभाव और स्वीकार्यता का भी संकेत देता है।
साथियों, सेक्रेटरी पद के लिए तीन उम्मीदवार मैदान में थे, जिनमें एडवोकेट नीना एल. दुबे ने 99 वोट प्राप्त कर जीत दर्ज की। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी एडवोकेट शैलेन्द्र के. गडपायले को 86 और एडवोकेट सरिता एस. मेश्राम (कुलकर्णी) को 81 वोट मिले। यह मुकाबला बेहद करीबी रहा, जिससे चुनाव की प्रतिस्पर्धा का स्तर स्पष्ट होता है।
साथियों, जॉइंट सेक्रेटरी पद पर एडवोकेट चंदन वाय. वानखेड़े ने 114 वोट प्राप्त कर विजय प्राप्त की। उनके मुकाबले एडवोकेट मीना एस. भोवाते को 90 और एडवोकेट कमलेश बी. चिखलोंडे को 63 वोट मिले। इसी प्रकार ट्रेज़रर पद के लिए भी चार उम्मीदवारों के बीच मुकाबला था, जिसमें एडवोकेट परवेजुद्दीन जेड. शेख ने 93 वोट प्राप्त कर जीत दर्ज की। उनके प्रतिद्वंद्वियों में एडवोकेट विश्वनाथ आर. रहांगडाले को 85, एडवोकेट अंजलि एन. चौहान को 45 और एडवोकेट मनीष ए. नेवारे को 44 वोट मिले।
साथियों, एग्जीक्यूटिव मेंबर्स के लिए चुनाव में भी जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। इस श्रेणी में कई उम्मीदवारों ने भाग लिया, जिनमें एडवोकेट पिंकी के. जामरे (202 वोट),एडवोकेट तेजस आर. रूपारेल (224 वोट), एडवोकेट भाविक आर. दवे (203 वोट), एडवोकेट प्रफुल एल. ऊके (162 वोट), एडवोकेट एकता एस. गणवीर (173 वोट) और एडवोकेट प्रीति वी. तुरकर का चयन हुआ। इन सभी ने अपने-अपने स्तर पर प्रभावी प्रचार और संपर्क अभियान चलाकर अधिवक्ताओं का समर्थन प्राप्त किया।
साथियों, चुनाव परिणाम घोषित होते ही पूरे परिसर में उत्सव जैसा माहौल बन गया। विजयी उम्मीदवारों का ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया गया और उन्हें बधाइयों का तांता लग गया। यह दृश्य लोकतंत्र की उस जीवंतता को दर्शाता है,जहां प्रतिस्पर्धा के बाद भी आपसी सौहार्द और सम्मान बना रहता है। हारने वाले उम्मीदवारों ने भी विजेताओं को शुभकामनाएं दीं, जो इस पेशे की गरिमा और परिपक्वता को दर्शाता है।इस चुनाव की एक खास बात यह रही कि लगभग हर पद के लिए कई उम्मीदवार मैदान में थे, जिससे मुकाबला बेहद कठिन हो गया था। मैंने करीब 15 वर्षों के वकालत अनुभव में यह पहली बार देखा गया कि वोट हासिल करने के लिए इतनी व्यापक और संगठित कैनवसिंग की गई। हर प्रत्याशी ने अपने स्तर पर पूरी मेहनत की, व्यक्तिगत संपर्क बनाए, अपने दृष्टिकोण और योजनाओं को अधिवक्ताओं के सामने रखा। यह चुनाव केवल पद प्राप्त करने का माध्यम नहीं था, बल्कि यह अधिवक्ताओं के बीच संवाद, सहभागिता और संगठनात्मक एकता को भी मजबूत करने का अवसर बना।
हालांकि पद सीमित होते हैं और जीत केवल कुछ ही उम्मीदवारों को मिलती है, लेकिन इस चुनाव में भाग लेने वाले सभी उम्मीदवारों की मेहनत और समर्पण सराहनीय रहा। हारने वाले उम्मीदवारों के लिए भी यह अनुभव भविष्य के लिए एक मजबूत आधार साबित होगा। जिस प्रकार उन्होंने इस चुनाव में सक्रियता दिखाई, उससे यह उम्मीद की जा सकती है कि वे आने वाले चुनावों में और अधिक मजबूती के साथ वापसी करेंगे।
गोंदिया जिला बार एसोसिएशन का यह चुनाव इस बात का उदाहरण है कि लोकतंत्र केवल संसद और विधानसभा तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हर उस संस्था में जीवित है जहां लोग सामूहिक निर्णय लेने की प्रक्रिया में भाग लेते हैं। अधिवक्ताओं का यह संगठन न केवल उनके पेशेवर हितों की रक्षा करता है, बल्कि न्यायिक प्रणाली को भी मजबूती प्रदान करता है।
अंततः, इस चुनाव के माध्यम से एक नई नेतृत्व टीम का गठन हुआ है, जिससे अधिवक्ताओं को नई उम्मीदें और अपेक्षाएं हैं। यह टीम आने वाले समय में संगठन के विकास,अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा और न्यायिक प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में कार्य करेगी। सभी विजयी उम्मीदवारों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं, और सभी प्रतिभागियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं। यह चुनाव न केवल एक प्रक्रिया थी, बल्कि यह लोकतांत्रिक मूल्यों, पेशेवर प्रतिबद्धता और संगठनात्मक एकता का एक उत्कृष्ट उदाहरण भी बनकर सामने आया।

संकलनकर्ता लेखक – क़र विशेषज्ञ स्तंभकार साहित्यकार अंतरराष्ट्रीय लेखक चिंतक कवि संगीत माध्यमा सीए(एटीसी) एडवोकेट किशन सनमुखदास भावनानीं गोंदिया महाराष्ट्र

RelatedPosts

पश्चिम बंगाल में ऐतिहासिक बंपर वोटिंग-“खेला होबे” बनाम “परिवर्तन होबे”-भारतीय राजनीति के भविष्य की दिशा तय होनें की संभावना-4 मई 2026 महीनों से लिखी जा रही कथा क़े नतीजों क़ा राजनीतिक निष्कर्ष होगा

अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता बनाम हेट स्पीच- डिजिटल युग में हेट स्पीच दंगों व नफरतों को खुला आमंत्रण- कानून पर्याप्त या क्रियान्वयन की चुनौती?-सुप्रीम कोर्ट के 29 अप्रैल 2026 फैसले का व्यापक समग्र विश्लेषण

अमेरिकी समाज में बढ़ता वैचारिक ध्रुवीकरण और उसका वैश्विक प्रभाव-यूनाइटेड से डिवाइडेड स्टेट्स – नीतियाँ, पहचान और आक्रोश:ट्रम्प युग में अमेरिकी राजनीति का बदलता स्वरूप -समग्र वैश्विक विश्लेषण

Get real time update about this post categories directly on your device, subscribe now.

Unsubscribe
Dr. Parvinder Singh

Dr. Parvinder Singh

Page3news Worldwide, founded by Dr. Parvinder Singh, is a pioneering multilingual newspaper based in Thailand. Our mission is to deliver news that resonates with truth and integrity, free from fear and pressure. We believe in the principles of simple living and high thinking, striving to connect with a global audience. Page3news is dedicated to providing diverse perspectives, ensuring that every voice is heard. Join us in our journey to redefine journalism for a better world. Dr. Parvinder Singh Founder - Page3News Worldwide & Dr. Monruedee Sommart Co-Founder & President - Page3news Worldwide Email : page3newsthai@gmail.com

Related Posts

पश्चिम बंगाल में ऐतिहासिक बंपर वोटिंग-“खेला होबे” बनाम “परिवर्तन होबे”-भारतीय राजनीति के भविष्य की दिशा तय होनें की संभावना-4 मई 2026 महीनों से लिखी जा रही कथा क़े नतीजों क़ा राजनीतिक निष्कर्ष होगा

by Page 3 News International Desk
May 1, 2026
0
18

पश्चिम बंगाल में 92 प्रतिशत से अधिक मतदान कोई साधारण घटना नहीं;यह चुनाव केवल औपचारिक प्रक्रिया नहीं बल्कि जनता के...

अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता बनाम हेट स्पीच- डिजिटल युग में हेट स्पीच दंगों व नफरतों को खुला आमंत्रण- कानून पर्याप्त या क्रियान्वयन की चुनौती?-सुप्रीम कोर्ट के 29 अप्रैल 2026 फैसले का व्यापक समग्र विश्लेषण

by Page 3 News International Desk
April 30, 2026
0
5

भारतीय संविधान का अनुच्छेद 19(1)(a) नागरिकों को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का मौलिक अधिकार देता है, लेकिन अनुच्छेद 19(2) के तहत...

अमेरिकी समाज में बढ़ता वैचारिक ध्रुवीकरण और उसका वैश्विक प्रभाव-यूनाइटेड से डिवाइडेड स्टेट्स – नीतियाँ, पहचान और आक्रोश:ट्रम्प युग में अमेरिकी राजनीति का बदलता स्वरूप -समग्र वैश्विक विश्लेषण

by Page 3 News International Desk
April 29, 2026
0
2

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप पर तीसरे हमले की कोशिश- सुरक्षा बनाम असुरक्षा:यूनाइटेड स्टेट्स सीक्रेट सर्विस के बावजूद राजनीतिक हिंसा का बढ़ता...

अमेरिका और ईरान अस्थायी युद्ध विराम के दौरान नाजुक संतुलन और भविष्य की अनिश्चितता -28अप्रैल 2026 तक नाजुक दौर में प्रवेश?- समग्र वैश्विक विश्लेषण

by Page 3 News International Desk
April 28, 2026
0
4

दुनियाँ एक ऐसे मोड़ पर खड़ी है जहां हर कदम, हर निर्णय, और हर प्रतिक्रिया वैश्विक शांति और स्थिरता को...

नीति आयोग क़ी रिपोर्ट- स्ट्रीथनिंग अर्बन गवर्नेंस इन इंडिया: ए फ्रेमवर्क फॉर रिफार्म- दस लाख से अधिक आबादी वाले शहरों के लिए एक रूपरेखा -नागरिकों का पूर्ण सहयोग ज़रूरी -समग्र वैश्विक विश्लेषण

by Page 3 News International Desk
April 27, 2026
0
1

शहरों में संस्थागत बिखराव- शहरी प्रशासन की सबसे बड़ी बाधा -प्रस्तावित रिपोर्ट भारत के शहरी भविष्य को नई दिशा देने...

न विना परवादेन रमते दुर्जनोजन:।काक: सर्वरसान भुक्ते विनामध्यम न तृप्यति।।आओ निंदा त्यागने का संकल्प लें

by Page 3 News International Desk
April 26, 2026
0
2

जब हम किसी और पर आरोप लगाते हैं,तो हमको अपनी गलतियों पर आत्म-चिंतन, जवाबदेही परभी विचार करना चाहिए। हम एक...

Facebook Twitter Youtube Instagram Tumblr Pinterest

Page 3 News Multilingual Worldwide

The Page 3 News is a Multilingual Worldwide daily newspaper founded in 2021. It is published in Bangkok, Thailand by the Page 3 News Thai Limited Partnership. Page 3 News is available to the world in all the three formats i.e. e-Paper, digital and print.

The Page 3 News is having offices in many countries like Thailand, India, Canada, USA, etc. and is currently published in English, Thai, Hindi and Punjabi languages.

Category

Calanderwise News

May 2026
MTWTFSS
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    

© 2024 Page 3 News - First Multilingual Worldwide Newspaper based in Thailand.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

*By registering into our website, you agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.
All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • E-Magazine
  • Management Team
  • Subscriptions
  • E-Paper
  • World News
  • Balochistan
  • USA
  • India
  • Thailand
  • Canada
  • UK
  • Australia
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Page 3 News - First Multilingual Worldwide Newspaper based in Thailand.

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.