महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या
अयोध्या विकास प्राधिकरण ने बकाया न चुकाने पर टेढ़ी बाजार स्थित शबरी रसोई को सील कर दिया।
यह रसोई गुजरात की कंपनी कवच ग्लोबल कनेक्ट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा संचालित की जा रही थी।
प्राधिकरण से लीज पर लेकर यह फूड कोर्ट चलाया जा रहा था।
कुल बकाया रकम लगभग 3 करोड़ 69 लाख रुपए बताई गई है।
जन सूचना अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह ने कार्रवाई की पुष्टि की।
शबरी रसोई पर अकेले करीब 1 करोड़ 57 लाख रुपए का बकाया था।
गुप्तार घाट फूड कोर्ट पर 95 लाख रुपए और सूर्यकुंड फूड कोर्ट पर 1 करोड़ 17 लाख रुपए बकाया है।
कंपनी अयोध्या में कुल 4 फूड कोर्ट संचालित कर रही है।
पहले भी श्रद्धालुओं से अधिक वसूली के आरोप में नोटिस जारी किया जा चुका था।
प्राधिकरण ने चेतावनी दी है कि बकाया न चुकाने पर अन्य फूड कोर्ट भी सील किए जाएंगे।