
महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या
जिलाधिकारी श्री निखिल टीकाराम फुंडे ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनता दर्शन में आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों को सुना। जनपद के अलग अलग क्षेत्रों से आए लोगो ने विभिन्न विभागों से संबंधित प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए गए, जिनमें राजस्व, विकास, नगर निगम, विद्युत, स्वास्थ्य एवं अन्य विभागों से जुड़े प्रकरण शामिल रहे।
जिलाधिकारी ने प्रत्येक शिकायत को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त प्रार्थना पत्रों का गुणवत्ता पूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि जिन मामलों का निस्तारण मौके पर संभव है, उन्हें तत्काल निपटाया जाए तथा शेष प्रकरणों में निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्यवाही करते हुए आख्या प्रस्तुत की जाए।