महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या: इनायतनगर थाना क्षेत्र के ग्राम परसपुरसथरा निवासी 25 वर्षीय रवि कुमार पुत्र नन्हे लाल दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। वह घर से खड़भड़ियां चौराहे पर सब्जी लेने गए थे और लौटते समय हादसे का शिकार हो गए।
ग्राम प्रधान प्रतिनिधि श्रवणजीत कनौजिया के अनुसार, शाम करीब छह बजे रवि कुमार मोटरसाइकिल से घर वापस आ रहे थे। इसी दौरान सड़क पर अचानक एक सांड़ आ गया। टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिर पड़े, जिससे उनके दाहिने हाथ और सिर में गंभीर चोटें आईं और वह मौके पर ही बेहोश हो गए।
स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिल्कीपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने सिर में गंभीर चोट की पुष्टि करते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर रेफर कर दिया। एम्बुलेंस से रात करीब नौ बजे उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, लेकिन उपचार के दौरान देर रात उनकी मृत्यु हो गई।
रवि कुमार परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे। उनके परिवार में चार वर्षीय पुत्र और छह माह का शिशु है। इस हृदयविदारक घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
कोतवाली अयोध्या के चौकी दर्शन नगर के उपनिरीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करने और सड़कों पर घूम रहे आवारा पशुओं की समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है।
विद्या, ज्ञान और कौशलता मानवीय आजीविका चलाने के मूल मंत्र – जीवन की प्रगति और आत्मनिर्भर भारत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान
सत् विद्या यदि का चिन्ता, वराकोदर पूरणे-यदि सच्चा ज्ञान हो तो भूख मिटाने की चिंता नहीं करनी पड़ती। पृथ्वी पर...