
महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या।
महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने उत्तर प्रदेश सरकार के बजट को ऐतिहासिक करार दिया है। उन्होंने कहा है कि प्रदेश सरकार ने अयोध्या के चहुंमुखी विकास के लिए खजाना खोल दिया है। तीर्थ विकास परिषद को 150 करोड़ रुपये एवं सर्वांगीण विकास के लिए 100 करोड़ रुपये आवंटित कर योगी सरकार ने साबित कर दिया है कि उसकी प्राथमिकता अयोध्या की तरक्की है। इस धनराशि से नागरिक सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी और पर्यटकों के आवागमन में वृद्धि होगी।