महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या.
आगामी गणतंत्र दिवस को लेकर शहर में सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त किया गया।
कोतवाली नगर पुलिस द्वारा संवेदनशील इलाकों में व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया।
रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर विशेष सतर्कता के साथ जांच की गई।
अभियान का नेतृत्व सीओ सिटी श्रीयश त्रिपाठी ने किया।
मेटल डिटेक्टर की मदद से संदिग्ध व्यक्तियों और वस्तुओं की गहन जांच हुई।
यात्रियों के सामान की बारीकी से तलाशी ली गई।
आमजन से अपील की गई कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या वस्तु की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
उदया चौराहा और रिकाबगंज क्षेत्र में वाहनों की सघन चेकिंग की गई।
सहादतगंज इलाके में काली फिल्म लगे वाहनों पर कार्रवाई कर फिल्म उतरवाई गई।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गणतंत्र दिवस तक लगातार चेकिंग अभियान जारी रहेगा।