
महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या
मां कामाख्या धाम महोत्सव के पोस्टर का सर्किट हाउस अयोध्या में किया गया विमोचन। महोत्सव के मुख्य संरक्षक बीजेपी विधायक रामचंद्र यादव ने पोस्टर का किया अनावरण। 20 से 26 मार्च तक चलने वाले इस धार्मिक-सांस्कृतिक महोत्सव में पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन, देवी जागरण व सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।महोत्सव न्यास के अध्यक्ष रविकांत तिवारी ने बताया कि आयोजन को ऐतिहासिक स्वरूप देने की तैयारियां तेज हैं।नगर पंचायत माँ कामाख्या धाम में दूसरी बार होने जा रहा माँ कामाख्या धाम महोत्सव।पोस्टर विमोचन के दौरान बीजेपी जिला उपाध्यक्ष खुन्नू पांडेय,पूव ब्लाक प्रमुख कमलेश यादव,बीजेपी नेता करूणाकर पांडेय,डिंपूल पांडेय,तेज तिवारी,लोक गायक विवेक पांडेय,जय हिंद सिंह,सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।