
महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या
यश म्यूजिकल ट्रस्ट द्वारा नवदुर्गा सम्मान का आयोजन बड़ा रमना स्थित क्रिस्टल कॉटेज गेस्ट हाउस में किया गया। इसके अंतर्गत उन महिलाओं का सम्मान होता है जो अकेले अपने संघर्षों के दम पर अपने परिवार को संभाल रही हैं उनकी जरूरत को पूरा कर रही हैं इनमें सभी महिलाएं घरेलू कार्य सिलाई कारखाना जल निगम जैसे अनेक कार्य कर रही हैं और अपने परिवार का भरण पोषण अपने दम पर निभा रही हैं अपने बच्चों को पढ़ाकर एक सही दिशा देने का प्रयास कर रही है उनके नाम है मीना कुमारी, शकुंतला, धनराजी, मिथिलेश दुबे, संगीता सिंह, मंजू विश्वकर्मा, सरोज, कुष्मांजलि, अंकिता इन नौ महिलाओं को ट्रस्ट द्वारा अंग वस्त्र, उपहार, फल, मिठाई और कुछ धनराशि देकर सम्मानित किया गया ।नवरात्रि के पावन अवसर पर कीर्तन का आयोजन संस्था द्वारा देवी भजन से शुरू हुआ तत्पश्चात अयोध्या के अनेक सशक्त महिलाएं जो आधिकारिक और उच्च स्तर पर कार्य कर रही हैं उनके द्वारा इन महिलाओं को सम्मानित किया गया। नवदुर्गा सम्मान संस्था द्वारा पिछले 5 वर्षों से चुनिंदा महिलाओं को दिया जाता है जो की हर वर्ष की भांति चैत्र नवरात्रि में आयोजित होता है। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा एवं तक्षशिला एकेडमी के फाउंडर संतोष मिश्रा ने सभी को शुभकामनाएं दी। भरतकुंड महोत्सव न्यास के अध्यक्ष अंजनी पांडे उपाध्यक्ष अमरेश मिश्रा रीता तिवारी अंशिका स्वर्णलता इंदरप्रीत बेदी। राम के घर से एकता भटनागर रूबी रावत शारदा सोनी। श्यामा देवी मानव सेवा संस्थान से उर्मिला सिंह माधुरी काजल पाठक कोमल गुप्ता ।पब्लिक सेवा संस्थान के संस्थापक राहुल श्रीवास्तव नीति श्रीवास्तव बबीता यादव ।शांति डेवलपमेंट फाउंडेशन के मेनका सिंह। कवित्री कात्यानी सुनीता पाठक पूजा यक्ष। समाजसेवी पूजा रावत ज्योति कालरा पूजा शर्मा अनीता द्विवेदी कुमुद श्रीवास्तव पूजा सनाट एकता टंडन टीना आशीष फाउंडेशन की अध्यक्ष आशीष कौर कुछ पल फाउंडेशन से नीलम मध्यान्ह राज शिशु स्कूल से संतोष गर्ग मृनाली वर्मा रचना श्रीवास्तव शैल कुमारी । पत्रकारिता से लोहिया दैनिक ब्यूरो चीफ स्मिता सहाय सुबोध श्रीवास्तव विशाल श्रीवास्तव प्रख्यात गायिका तोषी तिवारी प्रकृति यादव आदि अनेक लोग उपस्थित रहे ।
यश म्यूजिकल फाउंडेशन के अध्यक्ष संगीता आहूजा ने बताया कि हर साल जरूरतमंद महिलाओं गरीब बच्चों और जानवरों की सेवा का कार्य इसी तरह संस्था द्वारा जारी रहेगा संस्था की कोषाध्यक्ष सुमिषठा मित्रा और वरिष्ठ सदस्य रामकुमार ने बताया अयोध्या में संस्था द्वारा कला संस्कृति के क्षेत्र में परंपरा को बचाने का प्रयास परस्पर चल रहा है संस्था के कर्मठ सदस्य यश कुमार सौरभ दास अभिषेक सेन एवं यश म्यूजिकल फाउंडेशन अकादमी के सभी कलाकार और विद्यार्थी मौजूद रहे।