• About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Monday, April 13, 2026
  • Login
  • Register
Page3News Worldwide
  • Home
  • Page 3 Family
    • E-Paper
    • E-Magazine
    • Management Team
  • Subscriptions
  • Countries
    • USA
    • Canada
    • India
    • Balochistan
    • Thailand
    • UK
    • Australia
  • Language Wise News
    • Thai News
    • Punjabi News
    • Hindi News
  • Other News
    • World News
    • Latest Movie Reviews
    • Culture
    • Finance
    • Hollywood
    • Business
    • Entertainment
    • Sports
    • Lifestyle
    • Fashion
    • food
    • Health
    • Travel
    • Politics
    • Science
    • Tech
  • Multilingual Editorial
    • English Editorials
    • Thai Editorials
    • Hindi Editorials
    • Punjabi Editorials
    • Page3News Special
No Result
View All Result
  • Home
  • Page 3 Family
    • E-Paper
    • E-Magazine
    • Management Team
  • Subscriptions
  • Countries
    • USA
    • Canada
    • India
    • Balochistan
    • Thailand
    • UK
    • Australia
  • Language Wise News
    • Thai News
    • Punjabi News
    • Hindi News
  • Other News
    • World News
    • Latest Movie Reviews
    • Culture
    • Finance
    • Hollywood
    • Business
    • Entertainment
    • Sports
    • Lifestyle
    • Fashion
    • food
    • Health
    • Travel
    • Politics
    • Science
    • Tech
  • Multilingual Editorial
    • English Editorials
    • Thai Editorials
    • Hindi Editorials
    • Punjabi Editorials
    • Page3News Special
No Result
View All Result
Page3News Worldwide
No Result
View All Result
Home Hindi Editorials

वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट 2026 ज़ारी- भारत 147 देशों में 116 वें स्थान पर है-चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होने के बावजूद ख़ुशहाली के पैमाने पर इतना पीछे क्यों है?- समग्र अंतरराष्ट्रीय विश्लेषण

by Page 3 News International Desk
March 22, 2026
in Hindi Editorials
0
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on WhatsappShare on TelegramShare on LineShare on Email

RelatedPosts

युवा पीढ़ी को शिक्षा, कौशलता विकास अस्त्र से सशक्त करना भारत के भविष्य का को सशक्त करना है

आओ सब मिलकर प्रकृति क़े साथी बनें-मानव जीवन को प्राकृतिक आपदाओं पर बचाएं

भारत की सुरसम्राज्ञी का अवसान- आशा भोसले (1933–2026)- एक युग का अंत,एक अमर धरोहर की शुरुआत

खुशहाली केवल आर्थिक समृद्धि का परिणाम नहीं है, बल्कि यह सामाजिक विश्वास, स्वास्थ्य, स्वतंत्रता,उदारता और जीवन संतुलन जैसे कई कारकों का सम्मिलित परिणाम है।

सरकारों द्वारा नागरिकों क़ो भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासनिक पारदर्शी सेवा,उच्च सामाजिक सुरक्षा, बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं, सामाजिक असमानताओं को न्यूनतम रखना, ख़ुशहाली का मंत्र -एडवोकेट किशन सनमुखदास भावनानीं गोंदिया महाराष्ट्र

गोंदिया – वैश्विक स्तरपर आज के दौर में खुशी केवल एक भावनात्मक अनुभव नहीं रही, बल्कि यह एक बहुआयामी सामाजिक- आर्थिक सूचकांक बन चुकी है,जिसेवैज्ञानिक तरीके से मापा और विश्लेषित किया जाता है। वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट 2026 इसी सोच का प्रतिफल है, जिसे यूनाइटेड नेशन्स के समर्थन से और यूनिवर्सिटी ऑफ़ ऑक्सफ़ोर्ड के वेलबीइंग रिसर्च सेंटर द्वारा तैयार किया गया है। इस रिपोर्ट ने एक बार फिर यह स्पष्ट किया है कि खुशहाली केवल आर्थिक समृद्धि का परिणाम नहीं है, बल्कि यह सामाजिक विश्वास, स्वास्थ्य,स्वतंत्रता,उदारता और जीवन संतुलन जैसे कई कारकों का सम्मिलित परिणाम है।रिपोर्ट 2026 में एक बार फिर फिनलैंड ने लगातार नौवीं बार दुनियाँ के सबसे खुशहाल देश का स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि केवल संयोग नहीं बल्कि एक मजबूत सामाजिक संरचना, पारदर्शी शासन और उच्च जीवन स्तर का परिणाम है।डेनमार्क आइसलंड ,स्वीडेन और नॉवें जैसे अन्य नॉर्डिक देश भी शीर्ष दस में अपनी जगह बनाए हुए हैं। इन देशों में नागरिकों को उच्च सामाजिक सुरक्षा, बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं, शिक्षा की गुणवत्ता और प्रशासनिक पारदर्शिता प्राप्त है। मैं एडवोकेट किशन सनमुखदास भावनानीं गोंदिया महाराष्ट्र यह मानता हूं क़ि इन देशों की सफलता यह दर्शाती है कि जब सरकारें नागरिकों के जीवन स्तर को प्राथमिकता देती हैं और सामाजिक असमानताओं को न्यूनतम रखती हैं, तब खुशहाली स्वतःबढ़ती है। यहां ट्रस्ट यानें सामाजिक विश्वास एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है,लोग सरकार,संस्थाओं और एक-दूसरे पर बहुत भरोसा करते हैं।
साथियों बात अगर हम भारत की स्थिति:आर्थिक शक्ति बनाम खुशहाली का विरोधाभास को समझने की करें तो भारत की स्थिति इस रिपोर्ट में चिंताजनक बनी हुई है। 10 में से 4.536 के स्कोर के साथ भारत 147 देशों में 116वें स्थान पर है। हालांकि यह पिछले वर्ष के 118वें स्थान से थोड़ा सुधार दर्शाता है, फिर भी यह नेपाल (99) और पाकिस्तान (104) जैसे पड़ोसी देशों से पीछे है।यह स्थिति एक महत्वपूर्ण प्रश्न उठाती है,जब भारत विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है,तो खुशहाली के पैमाने पर वह इतना पीछे क्यों है? इसका उत्तर रिपोर्ट के छह प्रमुख मानकों में छिपा है:प्रति व्यक्ति आय,सामाजिक समर्थन,जीवन प्रत्याशा, स्वतंत्रता उदारता और भ्रष्टाचार की धारणा।भारत में आर्थिक विकास तो हुआ है, लेकिन इसका लाभ समान रूप से सभी वर्गों तक नहीं पहुंच पाया। बढ़ती आर्थिक असमानता, बेरोजगारी, मानसिक तनाव, और कमजोर सामाजिक सुरक्षा तंत्र खुशहाली को प्रभावित कर रहे हैं। इसके अलावा, शहरी जीवनशैली में बढ़ता अकेलापन और पारिवारिक संबंधों में दूरी भी इस गिरावट का एक बड़ा कारण है।
साथियों बात अगर हम युद्धग्रस्त देशों की बेहतर रैंकिंग:एक चौंकाने वाला सच को समझने की करें तो,इस रिपोर्ट का सबसे आश्चर्यजनक पहलू यह है कि युद्ध और संघर्ष से जूझ रहे देश भी कई मामलों में भारत से आगे हैं। इजराइल शीर्ष 10 में शामिल है, जबकि यूक्रेन और रूस की रैंकिंग भी अपेक्षाकृत बेहतर है।यह स्थिति दर्शाती है कि खुशहाली केवल बाहरी परिस्थितियों पर निर्भर नहीं करती,बल्कि यह आंतरिक सामाजिक एकजुटता, राष्ट्रीय पहचान और सामुदायिक समर्थन पर भीआधारित होती है।युद्ध के समय लोगों के बीच एकजुटता और सहयोग की भावना बढ़ जाती है,जो उनके मानसिक संतोष को बनाए रखने में मदद करती है।
साथियों बात अगर हम खुशी रेटिंग में मददगार मानदंडों को समझने की करें तो :वैज्ञानिक दृष्टिकोण से मूल्यांकन रिपोर्ट में खुशी को मापने के लिए छह प्रमुख कारकों का उपयोग किया गया है, प्रति व्यक्ति जीडीपी, सामाजिक समर्थन, स्वस्थ जीवन प्रत्याशा,जीवन के निर्णय लेने की स्वतंत्रता, उदारता और भ्रष्टाचार की धारणा।इन मानकों का विश्लेषण यह स्पष्ट करता है कि केवल आर्थिक समृद्धि पर्याप्त नहीं है। उदाहरण के लिए, उच्च जीडीपी वाले देशों में भी यदि सामाजिकअसमानता अधिक है या भ्रष्टाचार व्याप्त है,तो वहां खुशहाली का स्तर कम हो सकता है।नॉर्डिक देशों ने इन सभी मानकों में संतुलन स्थापित किया है, जबकि भारत जैसे देशों में यह संतुलन अभी विकसित हो रहा है।
साथियों बात अगर हमडिजिटल युग की चुनौती:सोशल मीडिया और मानसिक स्वास्थ्य को समझने की करें तो, रिपोर्ट 2026 का एक महत्वपूर्ण निष्कर्ष डिजिटल जीवनशैली के प्रभाव से जुड़ा है। विशेष रूप से युवाओं और बच्चों पर सोशल मीडिया के नकारात्मक प्रभाव को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की गई है।यूनाइटेड स्टेट्स,कनाडा ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलंड जैसे देशों में युवाओं की जीवन संतुष्टि में गिरावट दर्ज की गई है। शोध के अनुसार,जो किशोर प्रतिदिन 5 घंटे या उससे अधिक समय सोशल मीडिया पर बिताते हैं, उनमें मानसिक संतुष्टि का स्तर काफी कम पाया गया है।विशेष रूप से किशोर लड़कियां इस प्रभाव के प्रति अधिक संवेदनशील पाई गई हैं। एल्गोरिदम आधारित कंटेंट, इन्फ्लुएंसर संस्कृति और लगातार तुलना की भावना मानसिक तनाव और असंतोष को बढ़ा रही है। डिजिटल संतुलन की आवश्यकता: भविष्य की नीति दिशाइस स्थिति को देखते हुए कई देश अब सोशल मीडिया उपयोग को नियंत्रित करने के उपायों पर विचार कर रहे हैं।नाबालिगों के लिए स्क्रीन टाइम सीमित करने, डेटा एल्गोरिदम को नियंत्रित करने और डिजिटल साक्षरता बढ़ाने जैसे कदम उठाए जा रहे हैं।विशेषज्ञों का मानना है कि संतुलित डिजिटल उपयोग ही दीर्घकालिक खुशहाली का सटीक रूप से आधार बन सकता है। वास्तविक जीवन के संबंधों को मजबूत करना और ऑनलाइन दुनिया के साथ स्वस्थ संतुलन बनाए रखना आवश्यक है।
साथियों बात अगर हम अमीर होना इक्वल टू खुशहोना? एक मिथक का खंडन है इसको समझने की करें तो, रिपोर्ट का एक महत्वपूर्ण संदेश यह है कि अमीर होना खुशी की गारंटी नहीं देता। कई उच्च आय वाले देशों में भी मानसिक तनाव, अकेलापन और असंतोष बढ़ रहा है।यहां भारतीय दर्शन का संतोषी सदा सुखी सिद्धांत अत्यंत प्रासंगिक हो जाता है।संतोष,सामुदायिक जीवन, पारिवारिक संबंध और आध्यात्मिकता जैसे तत्व भारत की सांस्कृतिक ताकत हैं,जो खुशहाली को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।भारत के लिए सीख: इस रिपोर्ट में दर्शी गई है नीतिगत और सामाजिक सुधार की आवश्यकता को प्राथमिकता देना होगा जिसमें आरक्षण को फिर एक बार प्रश्न चिन्ह के दायरे में ला दिया है भारत के लिए इस रिपोर्ट से कई महत्वपूर्ण सीख निकलती हैं। सबसे पहले,आर्थिक विकास के साथ-साथ सामाजिक सुरक्षा और समानता पर ध्यान देना आवश्यक है।दूसरा, मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देनी होगी। स्कूलों और कॉलेजों में काउंसलिंग सेवाएं, कार्यस्थलों पर वर्क-लाइफ बैलेंस और डिजिटल डिटॉक्स जैसे उपाय अपनाने होंगे।तीसरा,सामाजिक संबंधों को मजबूतकरना जरूरी है।परिवार और समुदाय के स्तर परसहयोग और संवाद को बढ़ावा देना होगा। चौथा, भ्रष्टाचार को कम करने और प्रशासनिक पारदर्शिता बढ़ाने से लोगों का विश्वास बढ़ेगा, जो खुशहाली का एक महत्वपूर्ण कारक है।
साथियों बात अगर हम इस रिपोर्ट कोवैश्विक निष्कर्ष: खुशहाली का भविष्य कैसा होगा? इस एंगल से समझने की करें तोवर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट केवल एक रैंकिंग नहीं है, बल्कि यह वैश्विक समाज के लिए एक दर्पण है। यह दिखाता है कि आने वाले समय में खुशहाली के लिए केवल आर्थिक विकास पर्याप्त नहीं होगा।डिजिटल युग में मानसिक स्वास्थ्य, सामाजिक संबंध और जीवन संतुलन जैसे कारक और अधिक महत्वपूर्ण हो जाएंगे। सरकारों, संस्थाओं और व्यक्तियों को मिलकर एक ऐसा समाज बनाना होगा, जहां विकास और खुशहाली दोनों साथ-साथ चलें।
अतः अगर हम उपरोक्त पूरे विवरण का अध्ययन कर इसका विश्लेषण करें तो हम पाएंगे क़ि संतुलन ही असली खुशी का आधार है इसीलिए,यह कहा जा सकता है कि खुशहाली एक जटिल लेकिन प्राप्त करने योग्य लक्ष्य है। फिनलैंड और अन्य नॉर्डिक देशों ने यह साबित कर दिया है कि सही नीतियों और सामाजिक संरचना के माध्यम से उच्च स्तर की खुशहाली प्राप्त की जा सकती है।भारत के पास भी अपनी सांस्कृतिक और सामाजिक ताकतें हैं, जिन्हें सही दिशा में उपयोग करके वह अपनी खुशहाली को बढ़ा सकता है।आवश्यकता केवल इस बात की है कि हम आर्थिक विकास के साथ-साथ मानवीय मूल्यों, सामाजिक संबंधों और मानसिक स्वास्थ्य को भी समान महत्व दें।संतोष ही सबसे बड़ा सुख है, यह प्राचीन भारतीय विचार आज के आधुनिक वैश्विक परिदृश्य में पहले से कहीं अधिक प्रासंगिक हो गया है।

kishan2 1
संकलनकर्ता लेखक – क़र विशेषज्ञ स्तंभकार साहित्यकार अंतरराष्ट्रीय लेखक चिंतक कवि संगीत माध्यमा सीए(एटीसी) एडवोकेट किशन सनमुखदास भावनानी गोंदिया महाराष्ट्र 9284141425

Get real time update about this post categories directly on your device, subscribe now.

Unsubscribe
Page 3 News International Desk

Page 3 News International Desk

The Page 3 News is a Multilingual Worldwide daily newspaper founded in 2021. It is published in Bangkok, Thailand by the Page 3 News Thai Limited Partnership. Page 3 News is available to the world in all the three formats i.e. e-Paper, digital and print. The Page 3 News is having offices in many countries like Thailand, India, Canada, USA, etc. and is currently published in English, Thai, Hindi and Punjabi languages.

Related Posts

युवा पीढ़ी को शिक्षा, कौशलता विकास अस्त्र से सशक्त करना भारत के भविष्य का को सशक्त करना है

by Page 3 News International Desk
April 13, 2026
0
5

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में युवाओं और प्रौढ़ शिक्षा के अनेक स्तरों पर रणनीतिक रोडमैप बनाने के द्वार खोले गए हैं...

आओ सब मिलकर प्रकृति क़े साथी बनें-मानव जीवन को प्राकृतिक आपदाओं पर बचाएं

by Page 3 News International Desk
April 13, 2026
0
3

हर नागरिक को इस पर्यावरण सुरक्षा संबंधी यज्ञ में अपने सहयोग रूपी आहुति देनी होगी अनुकूल मानवीय सभ्यता पर्यावरण संबंधित...

भारत की सुरसम्राज्ञी का अवसान- आशा भोसले (1933–2026)- एक युग का अंत,एक अमर धरोहर की शुरुआत

by Page 3 News International Desk
April 13, 2026
0
1

आशा भोसले के निधन के बाद म्यूजिक से लेकर सिनेमा,क्रिकेट और राजनेता भी सभी सिंगर क़ा सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलियों...

भारत की शक्ति और हर वैश्विक साझेदारी का भविष्य-लोकतंत्र, जनसांख्यिकी और स्किल्ड वर्कफोर्स का संगम

by Page 3 News International Desk
April 12, 2026
0
1

भारत की शक्ति और वैश्विक परिदृश्य-लोकतंत्र, जनसांख्यिकी और स्किल्ड वर्कफोर्स की ताक़त हैँ वैश्विक कंपनियाँ भारत में निवेश करती हैं...

ईरान-अमेरिका-पाकिस्तान त्रिकोणीय कूटनीति: इस्लामाबाद वार्ता 11 अप्रैल 2026-शांति की मेज या रणनीतिक शतरंज?क्षेत्रीय तनाव और वैश्विक शक्ति- संतुलन का जटिल समीकरण- समग्र वैश्विक विश्लेषण

by Page 3 News International Desk
April 12, 2026
0
1

तीनों देशों के हित और प्राथमिकताएं अलग- अलग- पाकिस्तान के लिए अवसर- अमेरिका के लिए रणनीतिक संतुलन और ईरान के...

भारत की जनगणना 2027- सुप्रीम कोर्ट द्वारा 10 अप्रैल 2026 को जातिगत विषय रोकनें जनहित याचिका खारिज -डेटा क्रांति,सामाजिक यथार्थ और संवैधानिक बहस का संगम भारत का निर्णायक मोड़-समग्र अंतरराष्ट्रीय विश्लेषण

by Page 3 News International Desk
April 11, 2026
0
1

ज़नगणना 2027- सामाजिक संरचना, राजनीतिक विमर्श और आर्थिक नीतियों के लिए निर्णायक मोड़ साबित होगी ज़नगणना 2027 प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं,बल्कि...

Facebook Twitter Youtube Instagram Tumblr Pinterest

Page 3 News Multilingual Worldwide

The Page 3 News is a Multilingual Worldwide daily newspaper founded in 2021. It is published in Bangkok, Thailand by the Page 3 News Thai Limited Partnership. Page 3 News is available to the world in all the three formats i.e. e-Paper, digital and print.

The Page 3 News is having offices in many countries like Thailand, India, Canada, USA, etc. and is currently published in English, Thai, Hindi and Punjabi languages.

Category

Calanderwise News

April 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930 
« Mar    

© 2024 Page 3 News - First Multilingual Worldwide Newspaper based in Thailand.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

*By registering into our website, you agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.
All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • E-Magazine
  • Management Team
  • Subscriptions
  • E-Paper
  • World News
  • Balochistan
  • USA
  • India
  • Thailand
  • Canada
  • UK
  • Australia
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Page 3 News - First Multilingual Worldwide Newspaper based in Thailand.

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.