व्यर्थ का ख़र्चा जीवन की व्यवस्था बिगाड़ देता है,
बिना सोचे किया निवेश,सुख-चैन मिटा देता है।
धन की कीमत समझो,हर चाहत ज़रूरी नहीं होती,
बचत की छोटी आदत ही,बड़ी खुशहाली बना देती है।
व्यर्थ की चर्चा मन की अवस्था बिगाड़ देती है,
अनचाही बहस रिश्तों में कड़वाहट बढ़ा देती है।
जहाँ मौन से बात सँवर सकती हो, वहाँ शब्द न बिखेरो,
क्योंकि बेवजह की बातें मन में अशांति भर देती हैं।
हर खर्च करने से पहले अपनी ज़रूरत को पहचानो,
हर बात कहने से पहले उसके परिणाम को जानो।
धन और शब्द दोनों अनमोल हैं,इन्हें यूँ ही मत गंवाना,
ज़ो इनका सदुपयोग सीख़ा,उसने जीवन को पहचाना।
फिजूलखर्ची सपनों की राह में दीवार बन जाती है,
फिजूल की चर्चा अपनों के बीच दरार बन जाती है।
एक धन का संतुलन बिगाड़ती,दूजी मन का सुकून हरती
समझदारी ही दोनों से बचकर चलने की राह दिखाती है।
कम खर्च में जीना सीखो,जीवन सुंदर हो जाएगा,
कम बोलकर जीना सीखो,मन निर्मल हो जाएगा।
किशन न धन व्यर्थ लुटे,न शब्दों से किसी का दिल दुखे,
जीवन अनुशासन,संतोष व शांति का मंदिर बन जाएगा

