
महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या में भाजपा ने मनाया बिहार जीत का जश्न।बिहार विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत को लेकर अयोध्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक इंद्र प्रताप तिवारी उर्फ खब्बू तिवारी के नेतृत्व में सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर भाजपा की जीत को देखते हुए पहले ही खुशी साझा कर रहे है।खब्बू तिवारी के आवास पर सुबह से कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटी और ढोल-नगाड़ों की गूंज के साथ उत्साह चरम पर रहा।इस दौरान इंद्र प्रताप तिवारी खब्बू ने कहा, “बिहार की जनता ने विकास, राष्ट्रवाद और सुशासन के पक्ष में जो ऐतिहासिक जनादेश दिया है, वह भाजपा की नीतियों पर जनता के भरोसे का प्रतीक है। यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत का परिणाम है। हम जनता के विश्वास पर खरा उतरने के लिए लगातार कार्य करते रहेंगे।”
इस मौके पर भाजपा नेता करूणाकर पांडेय, अभिषेक मिश्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित बृजेन्द्र त्रिपाठी समेत कई प्रमुख नेता उपस्थित रहे। सभी नेताओं ने मिलकर विजय उत्सव मनाया और कहा कि यह जीत संगठन की ताकत और जनता के विश्वास की जीत है। उत्सव के दौरान भाजपा योगी मोदी जिंदाबाद के नारे भी लगाए।