
आज बिहारी कन्या मध्य विद्यालय मिरजानहाट में शिक्षक अभिभावक संगोष्ठी आयोजित किया गया,जिसमे सेकरो अभिभावक उपस्थित हुए। अभिभावकों के स्वागत के लिए शिक्षक और प्रभारी प्रधानाध्यापिका सुमन कुमारी के द्वारा तिलक लगाकर आरती उतारी गई,और फूलों की वर्षा की गई एवम कदमों में फुल बिछाए गए।अभिभावक अति प्रन्न्न हुए।गोष्ठी का विषय “हम और आप मिल कर करें बच्चो का समग्र विकास” इसके अंतर्गत बच्चों की प्रगति पर अभिभावकों से राय ली गई,बच्चो को सोसल मीडिया और मुबाईल का विवेकपूर्ण उपयोग कैसे करे,इस सम्बन्ध में अभिभावकों के साथ व्यापक चर्चाएं की गई।बच्चो को स्वस्थ रखने हेतु आवश्यक पोषण से संबंधित जानकारी दी गई।प्रधानाध्यापिका सुमन कुमारी ने अभिभावकों को यह सलाह दी की वह अपने बच्चो को अपने घर के किसी कोने में पढ़ने का स्थान बनाए और वहां कम से कम 1 घंटा बैठने के लिए बच्चो को प्रेरित करें, 10 से 15 मिनट तक जोड़ जोड़ से बोलकर पढ़वाना सुनिश्चित करें।बच्चियों के बैग में माताएं जरूर से सेनेटरी नेपकिन रखे ताकि उसे परेशानी न हो।गोष्ठी में विद्यालय की बच्ची राधिका कुमारी वर्ग अष्टम को “स्टूडेंट ऑफ द मंच” के रूप में मेडल देकर शिक्षिका पिंकी कुमारी और अर्पिता राज ने मिल के सम्मानित की। इसी करी में विद्यालय की बच्ची के वैसे अभिभावक जो अपने बच्चो को घर में पढ़ने ,नियमित विद्यालय आने में तथा साफ सुथरा रहने में समर्थन करते है, उस अभिभावक के रूप में वर्ग 5 की तान्या कुमारी की मां को “अभिभावक ऑफ द मंच ” से शिक्षिका पुष्पा कुमारी और विद्यालय शिक्षा समिति की सचिव पिंकी देवी ने मेडल पहना कर सम्मानित की।
प्रधानाधापिका सुमन कुमारी ने बताया कि आज के आयोजन को सफल बनाने में समस्त विद्यालय परिवार जैसे सर आशीष कुमार, पुष्पा कुमारी,टुन्नी कुमारी,अर्पिता राज,चिरंजीवी राज,पिंकी कुमारी,नौशाद सर ,रसोइया लखी देवी,मंजू देवी सहित बाल संसद,मीना मंच, यूथ क्लब के बच्चो काफी सहयोग रहा।विद्यालय परिवार और अभिभावकों ने मिल के नारा लगाया “निपुण बिहार अपन बिहार” प्रधानाध्यापिका सुमन कुमारी अपने विद्यालय परिवार को धन्यवाद ज्ञापित करती है।
