पेज 3 न्यूज़
नई दिल्ली। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर शुक्रवार सुबह तकनीकी खराबी की वजह से हवाई सेवाएं प्रभावित हुईं। आईजीआई एयरपोर्ट पर एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) सिस्टम में तकनीकी खराबी आई। इस कारण करीब 300 उड़ानों में देरी हुई। इंडिगो, एयर इंडिया, स्पाइसजेट और अकासा एयर ने कहा कि हवाई यातायात नियंत्रण प्रणाली में समस्या के कारण दिल्ली हवाई अड्डे पर उनकी उड़ानों में देरी हुई। देश के सबसे व्यस्त हवाईअड्डों में शुमार दिल्ली एयरपोर्ट से रोजाना करीब 1,500 उड़ानें संचालित होती हैं। स्पाइसजेट समेत कई एयरलाइनों की उड़ानें प्रभावित हुई हैं। ऑटोमेटिक मैसेज स्विच करने वाले सिस्टम में गड़बड़ हो गई। यह ऑटो ट्रैक सिस्टम के लिए जानकारी देता है, जो फ्लाइट्स की प्लानिंग शेयर करता है। इस सिस्टम में गड़बड़ी आने के कारण एयर ट्रैफिक कंट्रोलर्स को उड़ानों के प्लान मैनुअली तैयार करने पड़े, जिससे प्रक्रिया में अधिक समय लगा, इससे एयरपोर्ट पर ट्रैफिक बढ़ गया और यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ा। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने एक्स पर पोस्ट में कहा, ‘एयर ट्रैफिक कंट्रोल डेटा को सपोर्ट करने वाली ऑटोमैटिक मैसेज स्विचिंग सिस्टम में तकनीकी समस्या के कारण दिल्ली हवाई अड्डे पर उड़ान संचालन में देरी हुई है।
वक्त कभी किसी का सगा नहीं
वक्त का पहिया कैसे करवट बदल लेता है - हम खुद अपने ही पुराने और आज के वक्त का विश्लेषण...
