नई दिल्ली। चाणक्यपुरी स्थित PSOI क्लब में नई दिल्ली से सांसद सुश्री बांसुरी स्वराज के पूज्य पिताजी एवं वरिष्ठ अधिवक्ता स्वर्गीय स्वराज कौशल जी की प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।
स्वराज कौशल जी के सरल, श्रेष्ठ और संवेदनशील व्यक्तित्व को सदा स्मरण किया जाएगा। मिजोरम के पूर्व राज्यपाल, सुप्रसिद्ध विधिवेत्ता तथा राज्यसभा सांसद के रूप में जनसेवा के प्रति उनका समर्पण अद्वितीय रहा है। एक श्रेष्ठ कर्मयोगी के रूप में उनका योगदान सदैव अमिट रहेगा।
प्रार्थना सभा में उपस्थित लोगों ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की तथा सुश्री बांसुरी स्वराज और उनके परिवार को इस कठिन समय से उबरने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।
— डॉ. परविंदर सिंह
एडिटर-इन-चीफ, पेज 3 न्यूज़ वर्ल्डवाइड
