महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या
भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस सप्ताह के अवसर पर जिले भर में बूथ स्तर तक सक्रियता तेज कर दी गई है। जनप्रतिनिधि और संगठन पदाधिकारी अलग-अलग क्षेत्रों में पहुंचकर स्वच्छता अभियान चला रहे हैं, साथ ही आमजन से सीधा संवाद भी स्थापित कर रहे हैं।
अभियान के दौरान कार्यकर्ता बूथों पर रहने वाले लाभार्थियों और वरिष्ठ नागरिकों से मुलाकात कर उन्हें केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं। इसके साथ ही पत्रक और प्रचार सामग्री का वितरण किया जा रहा है। कई स्थानों पर लोगों को पार्टी का पटका और ध्वज भेंट कर सम्मानित भी किया गया।
शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रमों में पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने अवैद्यनाथ वार्ड में, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने हनुमान कुंड स्थित रविदास मंदिर में, पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने सूर्यकुंड क्षेत्र में, महामंत्री शिवेन्द्र सिंह ने मांडवी धाम मंडना में तथा शैलेन्द्र कोरी ने कैंट स्टेशन के सामने दुर्गा मंदिर परिसर में अभियान का नेतृत्व किया।
इसके अतिरिक्त सर्वज्ञ सिंह, भृगुनाथ सिंह, प्रदीप मिश्र, पार्षद रमाशंकर निषाद, अनिकेत यादव, रवि सोनकर, कपिल देव वर्मा, शारदा यादव, घनश्याम पहलवान, राजेश मिश्र, मुकेश तिवारी, रवि सिंह, हेमंत जायसवाल, शिवम शुक्ला और वर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी विभिन्न बूथों पर पहुंचकर अभियान को सफल बनाने में योगदान दिया।
