महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या
अयोध्या में पुलिसिंग को मजबूत करने के लिए पुलिस को मिली 350 सीसी की शक्तिशाली इंजन वाली 5 बुलेट बाइकें। एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर और एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी ने पुलिस लाइन में बुलेट बाइक को चलाकर किया ट्रायल। इन बाइको में हूटर, हेलमेट और फाइल रखने की मिलेगी विशेष सुविधा। इन बाइकों से बेहतर कानून व्यवस्था और पुलिसिंग होगी मजबूत।