
महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या
नवागन्तुक पुलिस उपमहानिरीक्षक, अयोध्या परिक्षेत्र श्री सोमेन वर्मा द्वारा पदभार ग्रहण किया गया
अपर पुलिस महानिदेशक/पुलिस महानिरीक्षक, अयोध्या परिक्षेत्र श्री प्रवीण कुमार का स्थानान्तरण लखनऊ जोन, लखनऊ हो जाने के उपरान्त नवागन्तुक पुलिस उपमहानिरीक्षक, अयोध्या परिक्षेत्र श्री सोमेन वर्मा द्वारा पद भार ग्रहण किया गया। इस अवसर पर परिक्षेत्रीय कार्यालय में नियुक्त समस्त शाखा प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये गये।
पद भार ग्रहण करते हुए नवागन्तुक पुलिस उपमहानिरीक्षक, अयोध्या परिक्षेत्र श्री सोमेन वर्मा ने कहा
‘‘अयोध्या परिक्षेत्र में सेवा का अवसर मिलना मेरे लिए सौभाग्य का विषय है। मेरे द्वारा अयोध्या परिक्षेत्र के जनपदों अयोध्या, बाराबंकी, सुलतानपुर, अम्बेडकरन एवं अमेठी में शासन की मंशा के अनुरूप जनसमस्याओं का निस्तारण, महिला सुरक्षा, अपराध नियंत्रण व दोषियों को सजा दिलाना, सुचारू एवं सुगम यातायात व्यवस्था, माफिया एवं गैंगेस्टर के विरूद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही एवं उनकी सम्पत्ति जब्तीकरण की कार्यवाही करते हुए कानून एवं शांति-व्यवस्था कायम रखना हमारी प्राथमिकता होगी।