महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या
लौह पुरूष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के 150 वर्ष पूर्ण होने पर ब्लॉक प्रमुख संघ जिलाध्यक्ष शिवेंद्र सिंह के नेतृत्व में आगामी 15 नवंबर को पूर्वाह्न 11 बजे निकाली जाएगी ऐतिहासिक विशाल पदयात्रा।उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक तथा भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय राय की अगुवाई में निकाली जाने वाली इस ऐतिहासिक विशाल पदयात्रा में शामिल होंगी करीब दस हजार लोगों की तादाद। विल्वहरि घाट हनुमान मंदिर से गंगौली चौराहा होते हुए श्री निर्भय सिंह औद्योगिक इंटर कॉलेज पर समाप्त होने वाली इस वृहद ऐतिहासिक पदयात्रा कार्यक्रम की तैयारी को लेकर बुधवार को विकासखंड पूरा बाजार में आयोजित की गई तैयारी बैठक।बैठक का नेतृत्व कर रहे नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि ऐतिहासिक होगी सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वी जयंती पर निकलने वाली यह पदयात्रा। विधायक श्री गुप्ता ने पदयात्रा में शामिल होने के लिए आम जनमानस से की अपील।