महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या.
अवध विश्वविद्यालय शिक्षक संघ ने अंबेडकरनगर जिला प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन का नेतृत्व शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. जन्मेजय तिवारी ने किया।
मामला बीएनकेबी परीक्षा केंद्र से जुड़ा हुआ बताया गया।
दो दिन पूर्व अंबेडकरनगर की एसडीएम प्रतीक्षा सिंह ने परीक्षा केंद्र पर छापा मारा।
शिक्षक संघ का आरोप है कि छापे के दौरान केंद्र अध्यक्ष के साथ अभद्र व्यवहार किया गया।
छापेमारी में परीक्षा केंद्र से कोई भी नकल सामग्री बरामद नहीं हुई।
इसके बावजूद केंद्र अध्यक्ष के खिलाफ अकबरपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया।
शिक्षक संघ का कहना है कि जिला प्रशासन को विश्वविद्यालय परीक्षा केंद्रों पर छापा मारने का अधिकार नहीं है।
परीक्षाओं की निगरानी के लिए विश्वविद्यालय द्वारा कुलपति और उड़ाका दल नियुक्त किए जाते हैं।
मुकदमा वापस नहीं लेने पर शिक्षक संघ ने बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है।