महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या
रानोपाली स्थित आवास पर शहीद राजकुमार यादव की प्रतिमा का अनावरण किया गया।
कार्यक्रम में आईजी सीआरपीएफ अनिल कुमार मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
शहीद राजकुमार यादव 3 अप्रैल 2021 को नक्सलियों से मुठभेड़ के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए थे।
उनकी पांचवीं पुण्यतिथि पर सीआरपीएफ जवानों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर शहीद को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।
आईजी अनिल कुमार ने कहा कि यह क्षण बेहद भावुक है और शहीद का बलिदान हमेशा याद रखा जाएगा।
शहीद की पत्नी ज्ञानमती इस दौरान भावुक नजर आईं।
ज्ञानमती ने सरकार पर परिवार के किसी सदस्य को नौकरी न देने का आरोप लगाया।
समाजवादी पार्टी के नेता पवन पांडे भी मौके पर पहुंचे और श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और सीआरपीएफ के जवान उपस्थित रहे।